CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में SSB कैंप के भीतर एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। अंतागढ़ के नजदीक कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में आज तैनात हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था जवान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। घटना के समय कैंप में मौजूद जवानों और अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस और विभागीय अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

फॉरेंसिक टीम भी जुटाएगी साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम कैंप पहुंची और मौके का जायजा लिया। मामले की परिस्थितियों को समझने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Read More रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

अधिकारियों के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह और घटना से पहले की परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Read More CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग

Tags:

Latest News

रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका
Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी
Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन
जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई