भोपाल के जेपी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

5a834e3b-5363-42ba-82ed-1e2752d377fe_1704522884838

भोपाल। राजधानी के जेपी अस्पताल में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर करीब 12:15 बजे ओपीडी ब्लॉक के पहले फ्लोर पर हुई। जिस कमरे में आग लगी, वहां सिरिंज, सैंपल कलेक्शन उपकरण और अन्य सर्जिकल सामग्री रखी थी। कर्मचारियों ने पहले कमरे से धुआं उठते देखा, जो कुछ ही मिनटों में आग में बदल गया। प्लास्टिक और सर्जिकल सामान जलने से पूरा ओपीडी ब्लॉक काले धुएं से भर गया।

गार्ड ने दिखाई बहादुरी

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

घटना के समय कमरे में ताला लगा था और चाबी मिलने में देरी हो रही थी। गार्ड हरिदेव यादव ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फायर एक्सटिंग्विशर के लगभग आठ कंटेनर इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड करीब 30 मिनट बाद पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी। धुआं अंदर जाने से गार्ड की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप

शॉर्ट सर्किट बना कारण

प्राथमिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। जिस वायरिंग में स्पार्क हुआ, उसके पास ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। अस्पताल की पुरानी वायरिंग और फायर सेफ्टी सिस्टम के निष्क्रिय होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फायर सेफ्टी दावे फेल

बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगा ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम काम नहीं कर रहा था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना