छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, साथ ही कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है।

जारी सूची के अनुसार, कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले की कमान संभालेंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी संजय कन्नौजे को सौंपी गई है, वहीं कोंडागांव जिले के कलेक्टर के रूप में नूपुर राशि पन्ना को नियुक्त किया गया है। कुंदन कुमार मुंगेली जिले के नए कलेक्टर होंगे।

Read More CG Open School 2026: लाखों छात्रों के सपनों को पंख, प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अब हर किसी को मिलेगा पास होने का मौका!

इसके अलावा, इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि संजय अग्रवाल बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जन्मजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की कमान संभालेंगे, वहीं सर्वेश्वर भुरे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर होंगे।

Read More इंडिगो संकट पर संसदीय समिति सख्त, सभी एयरलाइंस और DGCA को किया जाएगा तलब

बिलासपुर के निवर्तमान कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक होंगे।

 

देखे सूची 👇 क्लिक करें 

https://www.nationaljagatvision.com/media/2025-04/adobe-scan-19-apr-2025.pdf

लेखक के विषय में

More News

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त

राज्य

असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त असम महिला पर पाकिस्तानी लिंक का बड़ा आरोप: पुलिस ने 17 बैंक खाते और 44 एटीएम कार्ड किए जब्त
नई दिल्ली। असम पुलिस ने ज्योतिका कलिता नामक महिला को विदेशी फंड और पाकिस्तानी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया...
कोलकाता में लियोनेल मेसी के फैंस का बवाल, इस वजह से स्टेडियम में फूटा गुस्सा, कुर्सियां तोड़ी, बोतलें फेंकी…
ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे से हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, यातायात बहाल
कनाडा में ट्रक ड्राइवरों के बीच गैंगवार, गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय मूल के आरोपी गिरफ्तार
मंदिर में सेंधमारी: टूटा दानपात्र, बिखरे नोट और एक लाख की नकदी गायब