भिलाई-3 के खुबचंद बघेल कालेज के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला कर फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी पुलिस हिरासत में…?

भिलाई-3 के खुबचंद बघेल कालेज के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला कर फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी पुलिस हिरासत में…?

भिलाई-3 के खुबचंद बघेल कालेज के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला कर फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी पुलिस हिरासत में…? छः महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के खुबचंद बघेल कालेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर आ […]

भिलाई-3 के खुबचंद बघेल कालेज के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला कर फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी पुलिस हिरासत में…?

छः महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के खुबचंद बघेल कालेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं किया है मगर सूत्रों से जानकारी मिली है कि दुर्ग से आंध्रप्रदेश गई टीम को यह सफलता मिली है। इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक प्रोबीर शर्मा और पेशे से चाइल्ड स्पेशलिस्ट उसकी पत्नी को काकीनाडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है।

Read More छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग

मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया था। यह घटना 19 जुलाई 2024 की है।

Read More शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज

इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रुप से घायल हुए थे। प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया, दिल्ली के अस्पताल में काफी दिन उनका इलाज चला था। प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया था और 3 फरार में से एक को आज पकड़े जाने की अपुष्ट खबर मिली है।

गौरतलब हो कि दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा की गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर पर हमले के कारण का खुलासा हो सकेगा। फरार आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के इलाके में पुलिस ने चस्पा किया गया था। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा था कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। जरूरत पड़ी तो संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी की जाएगी।

दूसरी तरफ प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने प्रोबीर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की जबकि इसी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में से करण पाठक ने भी जमानत अर्जी दाखिल की मगर दोनों की याचिका खारिज कर दी गई थी।

विदित हो कि दुर्ग जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा अपनी डॉ पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश से दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोबीर शर्मा पर दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में तीन आरोपी फरार थे जिन पर 10000-10000 का इनाम पुलिस द्वारा घोषित किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रोबीर को दुर्ग पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार कर उसे भिलाई ला रही है। 19 जुलाई 2024 को घटी इस बड़ी और हाई प्रोफाइल वारदात में महाविद्यालय से घर जाते समय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में दुर्गपुलिस पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल एवं पुत्री से पूछताछ भी हो चुकी है। चैतन्य बघेल और उनकी बहन का मोबाइल पुलिस के जब्ती में शामिल है।

पूरी संभावना है कि प्रोबीर कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तेजी आएगी। आरोपी से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की कार्यवाही जहां और तेज होगी वहीं इस हमले की मुख्य वजह तथा किसके इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था – यह सभी पहलू सामने आने की उम्मीद है। खासकर अब तक फरार दो अन्य आरोपियों तक पहुंचने में भी प्रोबीर शर्मा पुलिस के लिए एक अहम कड़ी साबित होगा।

Tags:

Latest News

चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब