शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड

रायपुर : राजधानी के बहुचर्चित 25 करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के संदेह ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। अब इस मामले में कार्रवाई की आंच निरीक्षक तक पहुंच गई है। बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा ने निरीक्षक विनीत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले दो आरक्षकों पर भी गाज गिर चुकी है।

दबिश से पहले आरोपी फरार, पुलिस की रणनीति पर संदेह

पूरा मामला कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। प्रकरण में मुख्य आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक साथ करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश देने की रणनीति तैयार की थी। कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी थी, लेकिन 3 अक्टूबर को जब पुलिस टीम खम्हारडीह स्थित ठिकानों पर पहुंची तो आरोपी पहले ही वहां से निकल चुका था। इस घटनाक्रम ने पुलिस की पूरी कार्रवाई पर संदेह होने लगा था।

Read More रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक

कमिश्नर की जांच में सामने आया संदिग्ध आचरण

Read More नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अंदरूनी जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में निरीक्षक विनीत दुबे का आचरण विभागीय मर्यादा और अनुशासन के विपरीत पाया गया। इसके बाद कमिश्नर ने 30 अक्टूबर को विस्तृत प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को भेजा। इसी प्रतिवेदन के आधार पर बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा ने 16 नवंबर को निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में निरीक्षक विनीत दुबे का मुख्यालय रक्षित केंद्र, नारायणपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

दो आरक्षक पहले ही हो चुके हैं सस्पेंड

इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई का सिलसिला निरीक्षक विनीत दुबे तक सीमित नहीं है। इससे पहले एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी संदिग्ध भूमिका के चलते निलंबित किया जा चुका है। अब निरीक्षक पर हुई कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को महज एक असफल दबिश मानकर छोड़ने के मूड में नहीं है।

पंकज बेग हत्याकांड से भी जुड़ चुका है नाम

निलंबित निरीक्षक विनीत दुबे का नाम पहले भी विवादों और चर्चित पंकज बेग हत्याकांड के संदर्भ में सामने आ चुका है। हालांकि, मौजूदा निलंबन आदेश में होटल में आरोपी शोएब ढेबर के साथ किसी प्रत्यक्ष सांठगांठ का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। ऐसे में निलंबन को सीधे आरोपी से मिलीभगत का प्रमाण नहीं माना जा सकता। फिलहाल कार्रवाई का आधार विभागीय जांच में सामने आया संदिग्ध आचरण है। 

Tags:

Latest News

लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’ लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
शोएब ढेबर की गिरफ्तारी का प्लान लीक होने के मामले में बढ़ा शिकंजा, दो आरक्षकों के बाद अब निरीक्षक सस्पेंड
अरपा की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, अब केंद्र ने भी संभाला मोर्चा, विशेषज्ञों की टीम करेगी निरीक्षण
गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों का अस्थायी तबादला, SP कार्यालय से आदेश जारी