सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: 42 भारतीयों की जान गई, बस में आग, केवल ड्राइवर बचा

नई दिल्ली: सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई। मक्का से मदीना जा रही बस मुहरास के पास डीजल टैंकर से टकरा गई और इसमें अचानक आग लग गई। हादसे में 20 महिलाएं और 11 बच्चे भी शामिल हैं। बस का केवल ड्राइवर जिंदा बच पाया।g57de-3agaaq17l_1763355532

जानकारी के अनुसार, ज्यादातर मृतक हैदराबाद के निवासी थे। हादसा भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुआ, जब कई यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। तेलंगाना सरकार ने बताया कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दूतावास के साथ मिलकर पीड़ितों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं में मदद करें।12552b48-a09d-4f8d-9270-b9c7c6bc6ab1_1763358570

अब तक 12 पीड़ितों की पहचान हुई है, जिनमें अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, सोहेल मोहम्मद, मस्तान मोहम्मद, परवीन बेगम, जकिया बेगम, शौकत बेगम, फरहीन बेगम, जहीन बेगम, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अली और गौसिया बेगम शामिल हैं।

Read More खामेनेई की मौत की खबर पर जश्न! एक्ट्रेस का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारतीय दूतावास ने हादसे के मद्देनजर जेद्दा में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। पीड़ितों के परिजन 8002440003 पर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। तेलंगाना सरकार ने भी सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया है, जहाँ परिवारजन 79979-59754 और 99129-19545 पर जानकारी ले सकते हैं।

Read More Middle East Tension: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश का दावा, सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला नाकाम, क्षेत्र में बढ़ा सैन्य तनाव

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा: असली मालिक खेत में करता रहा किसानी, इधर फर्जी आधार कार्ड से हो गई 1.88 एकड़ की रजिस्ट्री

राज्य

School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तीन प्रतिष्ठित...
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, घाटी में दूसरे दिन भी बंद से जनजीवन प्रभावित
Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले में CBI की बड़ी कानूनी कार्रवाई, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती