वेस्टइंडीज के एक स्टार खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़ितों में एक-दो नहीं, कम से कम 11 महिलाएं

वेस्टइंडीज के एक स्टार खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़ितों में एक-दो नहीं, कम से कम 11 महिलाएं

वेस्टइंडीज के एक स्टार खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, पीड़ितों में एक-दो नहीं, कम से कम 11 महिलाएं

वेस्टइंडीज टीम के एक क्रिकेटर पर गुयाना में 11 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी के खिलाफ सबूत मौजूद हैं, लेकिन जांच में लीपापोती की आशंका जताई जा रही है।

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में शामिल एक क्रिकेटर पर गुयाना में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कम से कम 11 महिलाएं पीड़ित हैं। दूसरी तरफ, क्रिकेट वेस्टइंडीज का कहना है कि उसे इस मामले की जानकारी ही नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में क्रिकेटर की पहचान जाहिर नहीं की गई है।  कई पीड़ितों का दावा है कि जांच में लीपापोती की जा रही है। ताजा रिपोर्ट में 'मॉन्स्टर इन मैरून' शीर्षक से खबर प्रकाशित रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी क्रिकेटर गुयाना का रहने वाला है।

'वह दिन के उजाले में तनकर और गर्व से चलता है, मैरून पहनता है, ग्लोबल स्टेज पर वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व करता है। वह जाना-माना है। उसे आदर्श समझा जाता है लेकिन उसने जिन महिलाओं के साथ ज्यादती की, वो उसे हीरो नहीं मानतीं। वह एक शिकारी है।' एक रिपोर्ट में दावा किया है कि कम से कम 11 महिलाएं क्रिकेटर के यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हैं, जिनमें एक टीनेजर भी है। क्रिकेटर के खिलाफ पीड़ितों के पास स्क्रीनशॉट्स, मेसेज, फोटो, वॉइस नोट, हॉस्पिटल विजिट जैसे सबूत हैं। 

जब क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से क्रिकेटर पर लगे इन गंभीर आरोपों पर बात की, तब बोर्ड ने इसकी जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। रिपोर्ट में सीडब्लूआई अध्यक्ष किशोर शैलो को कोट करते हुए लिखा गया है, 'क्रिकेट वेस्टइंडीज परिस्थितियों से अनजान है, लिहाजा वह इस समय इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।' फिलहाल, वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की श्रृंखला खेल रही है। उसका पहला मैच बारबडोस में चल रहा है।

Read More Moon Breakthrough: Jeff Bezos की कंपनी ने चांद की मिट्टी से निकाली ऑक्सीजन, स्पेस कॉलोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर