बिलासपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती जिंदगी से लड़ रही जंग

बिलासपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती जिंदगी से लड़ रही जंग

बिलासपुर: शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक और युवती ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

घटना अभिलाषा परिसर स्थित EWS कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 34 की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात अचानक गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर लोग बाहर निकले तो दोनों खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती अचेत अवस्था में पाई गई। घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।f8357efd-5f35-440b-b0e3-d735963409f2

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से संबंध थे। युवक पहले उसी कॉलोनी में रहता था, जिससे उसे परिसर की अच्छी जानकारी थी। घटना की रात दोनों इमारत की छत पर पहुंचे थे। मौके से पुलिस को शराब की बोतल, दो गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट मिले हैं। इन संकेतों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने वहां समय बिताया और संभवतः शराब का सेवन किया।

Read More सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

जांच अधिकारियों का मानना है कि शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद दोनों ने यह गंभीर कदम उठाया। हालांकि, छत का दरवाजा अंदर से बंद पाया जाना मामले को और पेचीदा बना रहा है। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।26cd55f6-85ac-495e-9e97-af61e20e9e84

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे के रूप में हुई है, जो निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और साथ ही फूड डिलीवरी का काम भी करता था। वहीं, घायल युवती 22 वर्षीय गरिमा सिंह बताई जा रही है, जो शहर के ही अन्य क्षेत्र की निवासी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती के बयान का इंतजार किया जा रहा है, जिससे घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार