रायगढ़ में IPL सट्टा सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: कैफे और दुकानों से चल रहा था ऑनलाइन जुआ, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में IPL सट्टा सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: कैफे और दुकानों से चल रहा था ऑनलाइन जुआ, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के Raigarh में आईपीएल के दौरान चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में मोबाइल फोन, नकदी और डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जिससे पूरे नेटवर्क के बड़े स्तर पर फैले होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल ऐप और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के नयागंज और गद्दी चौक में कैफे को अड्डा बनाकर ऑनलाइन दांव लगाए जा रहे थे, जहां से दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके मोबाइल से टीमों और मैचों पर सट्टेबाजी के रिकॉर्ड, ट्रांजेक्शन डिटेल और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

वहीं, घरघोड़ा क्षेत्र में भी अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी दुकानों और सार्वजनिक स्थानों से सट्टा संचालन कर रहे थे और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है और नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Read More Kanker Crime News: इलाज के बहाने दरिंदगी का आरोप! कांकेर में 14 साल की बच्ची से यौन शोषण, आरोपी बैगा गिरफ्तार

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल की आड़ में चल रहे अवैध सट्टे और ऑनलाइन जुए के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है, ताकि इस तरह के गैरकानूनी नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का निविदा महाघोटाला: 2524 करोड़ का काम पाने वाली कंपनी का अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी निकला, रातों रात 2 मिनट में खोली गई वित्तीय बोली

Latest News

1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर 1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट का खेल: अब ट्रेजरी से जुड़ेगा हाजिरी सिस्टम, पोस्टिंग वाले अस्पताल से ही लगेगी अटेंडेंस, गायब रहे तो कटेगा वेतन
70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में