शराब दुकान के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: छोटी सी बहस ने लिया हिंसक मोड़, डंडों और घूंसे बरसे, VIDEO वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

शराब दुकान के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: छोटी सी बहस ने लिया हिंसक मोड़, डंडों और घूंसे बरसे, VIDEO वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां भीड़ के बीच हाथ टकराने की बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। निहारिका क्षेत्र में 11 अप्रैल की रात हुई इस घटना में लात-घूंसे और डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।comp-1-1_1776228715

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर भीड़ के दौरान शुरू हुई बहस अचानक उग्र हो गई। एक युवक ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी का डंडा छीनकर हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए उसे घेर लिया और जमकर पिटाई की। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।b80dea8f-eb8a-46db-aabe-2c41fca74fa41776185064632-_1776227705

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाले ऐसे वीडियो और अफवाहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला