गुण्डा बदमाशों की सूची में युवा कांग्रेेस जिला अध्यक्ष का नाम..ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का भी नाम शामिल…पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश…….दोनो युवक कांग्रेस नेता फरार

गुण्डा बदमाशों की सूची में युवा कांग्रेेस जिला अध्यक्ष का नाम..ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का भी नाम शामिल…पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश…….दोनो युवक कांग्रेस नेता फरार

गुण्डा बदमाशों की सूची में युवा कांग्रेेस जिला अध्यक्ष का नाम..ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का भी नाम शामिल…पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश…….दोनो युवक कांग्रेस नेता फरार बिलासपुर : पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना क्षेत्र के छटे गुण्ड बदमाशों की सूची जारी किया है। सूची में युवा कांग्रेस के दो नेताओं समेत कुल 350 […]


गुण्डा बदमाशों की सूची में युवा कांग्रेेस जिला अध्यक्ष का नाम..ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का भी नाम शामिल…पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश…….दोनो युवक कांग्रेस नेता फरार

बिलासपुर : पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना क्षेत्र के छटे गुण्ड बदमाशों की सूची जारी किया है। सूची में युवा कांग्रेस के दो नेताओं समेत कुल 350 नाम शामिल हैं। पुलिस कप्तान कार्यालय से जारी सूची के अनुसार तारबाहर निवासी जिला युवा कांग्रेस नेता और चकरभाठा थाना निवासी ब्लाक कांग्रेस युवा नेता का नाम थानावार दर्ज है। दोनो नेताओं के नाम के सामने गुण्डा सूची में शामिल होने की तारीख भी दर्ज है। बताते चलें कांग्रेस ने हमेशा दावा किया है कि जब भी संगठन के बड़े पदों पर नियुक्ति होती है। उम्मीदवार की अपराधिक रिकार्ड खंगाला जाता है। बावजूद इसके एक बार फिर कांग्रेस नेताओं की चूक हो गयी है। जयकिशन ऊर्फ राजू यादव और सुनील साहू का नाम गुण्डा बदमाशों की सूची में शामिल है।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आज होली त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था को केन्द्र में रखकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गुण्डा बदमाशों की सूची जारी किया है। सूची में थानावार कुल 350 गुण्डा बदमाशों का नाम शामिल है। सर्वाधिक गुण्डा बदमाश सरकन्डा में 49 और सिविल लाइन थाना में 46 नाम दर्ज हैं।

Read More छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज


सूची में युवा कांग्रेस नेताओं का नाम

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी गुण्डा बदमाशों की सूची में कांग्रेस के दो युवा नेताओं का भी नाम है। जयकिशन ऊर्फ राजू यादव का नाम तारबाहर थाना से जारी किया गया है। सूची में बताया गया है कि राजू यादव का नाम गुण्डा बदमाशों की सूची में 18 अगस्त 2023 को शामिल किया गया है। मतलब सूची में नाम जोड़ते समय कांग्रेस की सरकार थी। बावजूद इसके सूची में नाम शामिल किया गया। चकरभाठा थाना सूची में राजू का 14 वां नाम है। जानकारी हो कि जयकिशन ऊर्फ राजू जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है।


इसके अलावा चकरभाठा थाना सूची में 11 वां नाम सुनील साहू का है। सुनील साहू बिल्हा ब्लाक कांग्रेस युवा अध्यक्ष है। सुनील साहू का नाम सूची में 19 अगस्त 2023 को शामिल किया गया है। बहरहाल पुलिस कप्तान कार्यालय से सूची जारी होने के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल मच गयी है।

दोनों युवक कांग्रेस पदाधिकारी फरार

सूत्रों से मिजी जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान कार्यालय से गुण्डा बदमाशों की सूची जारी होने के बाद दो युवा कांग्रेस नेता फरार है। उन्हें डर है कि होली के पहले पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। बहरहाल पुलिस भी दोनों को तलाश रही है।

देखिए किस थाना में कितने गुण्डा

गुण्डा सूची में सर्वाधिक नाम सरकन्डा से 49, सिविल लाइन थाना में 46 और कोटा थाना में 35 है। इसके अलावा सिटी कोतवाली थाना में 19, तोरवा में 26, सकोनी में 14, सिरगिट्टी में 23, चकरभाठा में 14 हिर्री में 8, बिल्हा में 15, मस्तूरी में 12, सीपत में 12, रतनपुर में 24, तखतपुर में 13 और पचपेढ़ी थाना में 10 गुण्डा बदमाश सूची में शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क करने पर नहीं मिला जवाब

दो युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का नाम गुण्डा सूची मैें शामिल होने की खबर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा से बातचीत का प्रयास किया गया। लेकिन हर बार प्रयास के बाद भी आकाश शर्मा ने फोन नहीं उठाया। इसके चलते बातचीत नहीं हो पायी है

Tags:

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल