अंत में राहुल गांधी ही होंगे एक बार फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष …… गहलोत

अंत में राहुल गांधी ही होंगे एक बार फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष …… गहलोत

अंत में राहुल गांधी ही होंगे एक बार फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष …… गहलोत नई दिल्ली : इस सवाल का जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा, कांग्रेस की विरोधी पार्टियां भी जानना चाहतीं हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगते आया है और भाजपा हमेशा से यह कहती आयी […]

अंत में राहुल गांधी ही होंगे एक बार फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष …… गहलोत

नई दिल्ली : इस सवाल का जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा, कांग्रेस की विरोधी पार्टियां भी जानना चाहतीं हैं. ऐसा इसलिए क्‍योंकि कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगते आया है और भाजपा हमेशा से यह कहती आयी है कि गांधी परिवार के अलावा, इस पद पर कोई आसीन नहीं होगा। इधर कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्टी नेताओं के बयान लगातार आ रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान आया है।

राहुल गांधी के पक्ष में अशोक गहलोत
कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर जारी सरगर्मियों के बीच गहलोत ने कहा है कि पार्टी में एकतरफा राय राहुल गांधी के अध्‍यक्ष बनने के समर्थन में है और देश भर में कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए हामी भर देनी चाहिए। आगे गहलोत से कहा कि यदि राहुल पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे कांग्रेसजन को निराशा होगी। कांग्रेस के नये अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने यहां पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए।

Read More रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज

राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते तो कार्यकर्ता होंगे निराश
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे देश में कांग्रेस में निराशा छा जाएगी. कई लोग घर बैठ जाएंगे और हम लोगों को तकलीफ होगी. राहुल गांधी को पूरे देश के, आम कांग्रेसजनों की भावना समझना चाहिए और अध्‍यक्ष पद को स्‍वीकार कर लेना चाहिए. गहलोत ने कहा कि पार्टी के भीतर भी एक राय राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है.

Read More महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट

Congress President Election: राहुल की ‘ना’ के बाद गैर-गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय!
पीएम मोदी और केजरीवाल पर किया हमला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह गांधी या गैर गांधी परिवार की बात नहीं है। यह तो संगठन का काम है कोई प्रधानमंत्री तो बन नहीं रहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीते 32 साल में इस परिवार का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बना तो फिर (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी इस परिवार से डरते क्यों हैं, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कहना पड़ता है कि 75 साल में कुछ नहीं हुआ देश में. तो सब लोग कांग्रेस पर ही हमला क्यों करते हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी और देश का डीएनए एक है आजादी के पहले और आजादी के बाद में. कांग्रेस सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलती है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'