छत्तीसगढ़ में गाय और गौठान की हकीकत से कलेक्टर को रूबरू कराने आवेदन लिखने वाली महिलाकर्मी को दण्ड,खतरे में उसकी नौकरी,ऐसे फरमानो से ईमानदार कर्मियों का हाल-बेहाल,पत्र की भाषा और खरी-खरी से बिफरा जिला प्रशासन

छत्तीसगढ़ में गाय और गौठान की हकीकत से कलेक्टर को रूबरू कराने आवेदन लिखने वाली महिलाकर्मी को दण्ड,खतरे में उसकी नौकरी,ऐसे फरमानो से ईमानदार कर्मियों का हाल-बेहाल,पत्र की भाषा और खरी-खरी से बिफरा जिला प्रशासन

छत्तीसगढ़ में गाय और गौठान की हकीकत से कलेक्टर को रूबरू कराने आवेदन लिखने वाली महिलाकर्मी को दण्ड,खतरे में उसकी नौकरी,ऐसे फरमानो से ईमानदार कर्मियों का हाल-बेहाल,पत्र की भाषा और खरी-खरी से बिफरा जिला प्रशासन कोरबा / रायपुर : छत्तीसगढ़ में गौठान योजना की तुलना कई लोग बिहार के चारा घोटाले से करते है। इसकी […]

छत्तीसगढ़ में गाय और गौठान की हकीकत से कलेक्टर को रूबरू कराने आवेदन लिखने वाली महिलाकर्मी को दण्ड,खतरे में उसकी नौकरी,ऐसे फरमानो से ईमानदार कर्मियों का हाल-बेहाल,पत्र की भाषा और खरी-खरी से बिफरा जिला प्रशासन


कोरबा / रायपुर : छत्तीसगढ़ में गौठान योजना की तुलना कई लोग बिहार के चारा घोटाले से करते है। इसकी हकीकत से एक महिला कर्मी ने कलेक्टर को अवगत कराया। उधर पत्र की भाषा और शब्दावली को लेकर प्रशासन बिफर गया। उसने पत्र लिखने वाली महिला कर्मी पर अनुशासन का डंडा चलाया है। कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रशासन ने इस महिला कर्मी को सरकारी आचार संहिता का पाठ पढ़ाया है।

Read More CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 

उधर हकीकत बयां करना इतना महंगा पड़ जाएगा,पीड़ित महिला कर्मी ने सोचा ना था। अब वो चिंता में है। उसकी नौकरी खतरे में है। जबकि शासन की आंख खोलने वाले इस मामले में प्रशासन ने महिला कर्मी के पत्र में दर्ज तमाम तथ्यों को आधारहीन बताते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

Read More महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट

छत्तीसगढ़ में पशुधन बचाने और ग्रामीणों की आजीविका के लिए आर्थिक रूप से मजबूती देने वाली “गौठान” योजना आखिर क्योँ ठीक ढंग से लागू नहीं हो रही है ? गौठान क्यों बदहाल है ? कमी क्या है ? जब सरकार गौठानों के रख-रखाव के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा कर रही है। गौठानों की स्थिति और योजना में भ्रष्टाचार के मामले के आम होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ ना तो मामला दर्ज होने,और ना ही सरकारी धन की वसूली होने से उन लोगों की पौ बारह है जिनके कंधो पर गौठानों की खुशहाली का भार है। इस सरकारी पत्र में गौठानों की हालत और योजना की हकीकत दोनों दर्ज है।

यह पत्र एक सरकारी मुलाजिम ने कोरबा कलेक्टर को योजना की हकीकत से रूबरू कराने के लिए लिखा गया था। बताते है कि कुछ वरिष्ठ अफसरों ने इलाके की कनिष्ठ महिलाकर्मी को गौठानों की हकीकत से रूबरू कराने के निर्देश दिए थे। उसके तहत पीड़ित महिलाकर्मी ने कलेक्टर कोरबा को गोकुल नगर गौठान योजना की असलियत से वाकिफ कराने के लिए यह पत्र लिखा था। बताते है कि कलेक्टर दफ्तर में इस पत्र के संज्ञान में आते ही खलबली मच गई।

महिला कर्मी के पत्र में हर उस कठिनाई का जिक्र किया गया था,जिसके चलते ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उधर इस पत्र पर रचनात्मक कदम उठाने,योजना में उत्पन्न कठिनाई दूर करने और दोषियों को जवाब-तलब करने के बजाए अधिकारियों ने उस महिला कर्मी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया जो प्रशासन को हकीकत से रूबरू करा रही थी। देंखे यह पत्र, इस पत्र में योजना की खामियों को उजागर करना इस महिला कर्मी पर कितना भारी पड़ा।

कोरबा के अतरिक्त कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस में जिसे आपत्तिजनक और आपराधिक आचरण के दायरे में बताया है,वह कारण गौरतलब है। इन दिनों गौठानों की हालत वाकई चिंताजनक बताई जा रही है। महिला कर्मी के पत्र में दर्ज गोकुल नगर की ऐसी हालत सिर्फ कोरबा की नहीं बल्कि प्रदेश के कई जिलों की है। अमूमन वहां कलेक्टर अलग है,लेकिन गाय और गौठान दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जाती है। प्रदेश में यह पहला मौका है, जब राजनेताओ की अंधभक्ति में लीन कई अफसर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलो को रफा-दफा करने के लिए तमाम हदें पार कर रहे है।

गौठानों की हकीकत पर पर्दा डालने के लिए कनिष्ठ कर्मियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह मामला उस संस्थान से भी जुड़ा है, जहाँ प्रदेश के सबसे बड़े 36 हजार करोड़ के नान घोटाले की नीव रखी गई थी। फिलहाल सरकारी योजनाओ की हकीकत से शासन को रूबरू करा रही यह पीड़ित महिला कर्मी अपनी नौकरी गवाने का अंदेशा जाहिर कर रही है। वही कई कर्मी इस मामले को देखकर योजनाओ की हकीकत से मुँह मोड़ रहे है। जाहिर है दोनों ही स्थितियों में नुक्सान उस आबादी का है,जिसके कल्याण के लिए गौठान योजना लागु की गई थी

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज