क्या रोजाना मल्टीविटामिन लेना सही है या नुकसानदेह? एक्सपर्ट से जानें सच

क्या रोजाना मल्टीविटामिन लेना सही है या नुकसानदेह? एक्सपर्ट से जानें सच

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग अपने खानपान पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए लोग मल्टीविटामिन का सहारा लेने लगे हैं. मल्टीविटामिन ऐसे सप्लीमेंट होते हैं जिनमें कई तरह के विटामिन और मिनरल एक साथ मौजूद होते हैं, जैसे विटामिन A, B, C, D, E, आयरन, कैल्शियम और जिंक आदि. ये शरीर में पोषण की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. अक्सर डॉक्टर तब मल्टीविटामिन लेने की सलाह देते हैं जब शरीर में किसी विटामिन या मिनरल की कमी हो या व्यक्ति की डाइट संतुलित न हो.

आजकल काम का दबाव, खराब दिनचर्या और फास्ट फूड की बढ़ती आदतों के कारण लोगों की डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी देखी जा रही है. यही वजह है कि कई लोग खुद से भी मल्टीविटामिन लेना शुरू कर देते हैं. कुछ लोग इम्यूनिटी बढ़ाने, थकान कम करने या शरीर को एनर्जी देने के लिए भी इन्हें लेते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या रोजाना मल्टीविटामिन लेना सही है या यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. आइए, इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

क्या रोजाना मल्टीविटामिन लेना सही है या नुकसानदेह?
डॉ. बताते हैं कि रोजाना मल्टीविटामिन लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं होता. अगर कोई व्यक्ति संतुलित और पौष्टिक डाइट ले रहा है, जिसमें फल, सब्जियां, अनाज, दालें और प्रोटीन शामिल हों, तो आमतौर पर शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल भोजन से ही मिल जाते हैं. ऐसे में बिना जरूरत के रोजाना मल्टीविटामिन लेना जरूरी नहीं माना जाता.

Read More सिर्फ थकान नहीं… कम नींद मांसपेशियों को भी कर सकती है कमजोर, एक्सपर्ट ने बताया क्या है कनेक्शन

कुछ मामलों में अधिक मात्रा में विटामिन लेने से शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है. उदाहरण के लिए, कुछ विटामिन जैसे A, D, E और K शरीर में जमा हो सकते हैं और अधिक मात्रा में लेने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं. डॉक्टर की सलाह से लिया गया मल्टीविटामिन कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर तब जब शरीर में पोषण की कमी हो. इसलिए रोजाना मल्टीविटामिन लेने से पहले अपनी डाइट, लाइफस्टाइल और जरूरत को समझना जरूरी है.

Read More PCOD और प्रेग्नेंसी: PCOD के बावजूद बनी मां, आयुर्वेदिक इलाज के बाद नेचुरली कंसीव करने की बताई कहानी

किसे लेना चाहिए मल्टीविटामिन?
कुछ लोगों को मल्टीविटामिन की जरूरत अधिक हो सकती है. जैसे जिन लोगों की डाइट संतुलित नहीं होती या जो बहुत कम मात्रा में पोषक भोजन लेते हैं, उन्हें विटामिन की कमी हो सकती है. इसके अलावा बुजुर्गों, प्रेगनेंट महिलाओं, ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं और कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी डॉक्टर मल्टीविटामिन लेने की सलाह दे सकते हैं. कई बार लंबे समय तक थकान, कमजोरी या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण दिखाई देने पर भी डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं. हालांकि हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए मल्टीविटामिन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

ये भी जानें
मल्टीविटामिन को हमेशा संतुलित डाइट का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. सबसे अच्छा तरीका यही है कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्राकृतिक भोजन से ही मिलें. फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और दूध जैसी चीजें शरीर को कई जरूरी विटामिन और मिनरल देते हैं. साथ ही किसी भी सप्लीमेंट को लंबे समय तक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है. सही मात्रा और सही समय पर लिया गया मल्टीविटामिन ही सुरक्षित माना जाता है.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू