Healthy Habits : न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हेल्दी रहने के 5 रूल, पूरे साल रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

Healthy Habits : न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हेल्दी रहने के 5 रूल, पूरे साल रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नए साल की शुरुआत के साथ ही अक्सर लोग रेजोलुशेन लेते हैं कि, इस साल फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक रहना. लेकिन अक्सर होता ये है कि हम जोश में कुछ दिन अच्छी आदतें अपनाते हैं और फिर धीरे-धीरे उन्हें भूल जाते हैं. असल में हेल्दी रहने के लिए बहुत ज्यादा कठिन नियमों की नहीं, बल्कि कुछ आसान और सही आदतों की जरूरत होती है, जिन्हें लंबे समय तक अपनाया जा सकता है. खास बात ये है कि हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदलने की जरूरत नहीं है. हाल ही में एक न्यूट्रिशनिस्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हेल्दी हैबिट्स बताई हैं, जिन्हें पूरे साल अपनाया जा सकता है.

न्यूट्रिशनिस्ट बताए ये आसान हेल्दी रूल्स ऐसे हैं, जिन्हें कोई भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से शामिल कर सकता है. इन्हें अपनाकर आप न सिर्फ फिट रह सकते हैं, बल्कि पूरे साल खुद को फ्रेश, एक्टिव और एनर्जेटिक भी रख पाएंगे. चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 5 रूल्स.

1. फ्रिज में हेल्दी चीजें रखें
न्यूट्रिशनिस्ट की पहली सलाह है कि अपने फ्रिज को साफ करें और जंक फूड हटा दें. उसकी जगह फ्रिज में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्ज़ियां और साबुत (होल) फूड्स रखें. फ्रिज को सिर्फ स्टोरेज की तरह नहीं, बल्कि हेल्दी खाने की शुरुआत की जगह मानना चाहिए. पैकेट वाले हेल्दी फूड्स या प्रोटीन प्रोडक्ट्स पूरी तरह गलत नहीं हैं, लेकिन कोशिश करें कि ज्यादातर फ्रेश और कम प्रोसेस्ड खाना ही खाएं.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

2. ज्यादा दौड़ें या एक्टिव रहें
दीपशिखा का कहना है कि दौड़ना मेंटल क्लैरिटी के लिए बहुत फायदेमंद है. एक स्टडी के मुताबिक, रोज सिर्फ 10 मिनट की हल्की दौड़ भी दिमाग के उन हिस्सों को एक्टिव करती है जो मूड और तनाव को कंट्रोल करते हैं. इससे दिमाग फ्रेश रहता है और तनाव कम होता है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

3. प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड खाएं
न्यूट्रिशनिस्ट ने गट हेल्थ (पेट की सेहत) को प्रायोरिटी देने की सलाह दी है. इसके लिए डाइट में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें. प्रोबायोटिक फूड्स जैसे , पनीर, इडली, डोसा, छाछ, अचार, कांजी, ढोकला, हरी मटर, चुकंदर, सेब और होल व्हीट ब्रेड पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं.

4. जल्दी सोने की आदत डालें
आजकल बढ़ता तनाव शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन को बढ़ा देता है, जिससे सूजन और कई बीमारियां हो सकती हैं. इसे कंट्रोल करने के लिए जल्दी सोना बहुत जरूरी है. समय पर नींद लेने से हार्मोन बैलेंस रहते हैं और शरीर को ठीक से आराम मिलता है.

5. अपने लक्ष्य लिखें
न्यूट्रिशनिस्ट की एक खास सलाह है कि अपने गोल्स रोज लिखें. इससे आपको अपने लक्ष्य याद रहते हैं और उन्हें पाने की प्रेरणा मिलती है. ये आदत आपके फोकस और कमिटमेंट को मजबूत बनाती है.

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण