शरीर तेजी से स्लिम पर अंदर से कमजोर? एक्सपर्ट्स ने बताए वजन घटाने वाली दवाओं के खतरे

शरीर तेजी से स्लिम पर अंदर से कमजोर? एक्सपर्ट्स ने बताए वजन घटाने वाली दवाओं के खतरे

पिछले कुछ समय में वजन घटाने वाली दवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. कई लोग बिना सही मेडिकल सलाह के इन दवाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि ये तेजी से वजन कम करने का दावा करती हैं. सोशल मीडिया पर इनके रिजल्ट को देखकर युवा और महिलाएं इन्हें फैशन या शॉर्टकट की तरह ले रहे हैं. हालांकि एक्सपर्ट लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि इन दवाओं के गलत उपयोग से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, खासकर मसल्स पर. यह ट्रेंड इतना बढ़ चुका है कि लोगों को इसके असली खतरे समझना बेहद जरूरी है.

वजन घटाने वाली दवाएं आमतौर पर GLP-1 आधारित होती हैं, जैसे Ozempic, Wegovy आदि. ये दवाएं शरीर में मौजूद उन हॉर्मोन को एक्टिव करती हैं जो भूख को कंट्रोल करते हैं और पाचन की गति को धीमा करते हैं. इसके असर से व्यक्ति को जल्दी भूख नहीं लगती और कम खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस होता है.

कुछ दवाएं शरीर में इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल कर कैलोरी बर्निंग में भी मदद करती हैं. डॉक्टर इन्हें उन लोगों को देते हैं जिनका वजन ज्यादा है या जो डायबिटीज, हार्ट डिजीज या मोटापे से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं. लेकिन जब इन्हें बिना मेडिकल जरूरत, सिर्फ तेजी से स्लिम दिखने के लिए लिया जाता है, तब ये दवाएं शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया को बिगाड़ सकती हैं और कई साइड इफेक्ट्स शुरू हो जाते हैं.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

वजन घटाने वाली दवाओं के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
वजन घटाने वाली दवाओं से सबसे ज्यादा नॉज़िया, उलटी, कमजोरी, कब्ज, चक्कर और पाचन की दिक्कतें होती हैं, लेकिन डॉ. बताते हैं कि इसका एक बड़ा असर मसल लॉस पर होता है. तेजी से वजन कम होने पर शरीर सिर्फ फैट नहीं, बल्कि मसल्स भी खोने लगता है. बल्कि मसल्स भी टूटने लगते हैं. इससे बॉडी शेप बदलने लगती है, मसल स्ट्रेंथ कम हो जाती है और शरीर ढीला दिखने लगता है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

कई लोगों में हिप्स और ग्लूट एरिया का सिकुड़ जाना यानी Ozempic But हो सकता है. तेजी से वजन कम होने पर बॉडी फैट के साथ-साथ मसल्स भी टूटने लगते हैं, जिससे शरीर ढीला दिखना, हिप्स का सिकुड़ जाना, कमजोरी और बैलेंस बिगड़ना जैसे बदलाव दिखते हैं. दवाओं को सिर्फ फैशन या शॉर्टकट मानना गलत है, इनका उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए. लंबे समय तक इन दवाओं का इस्तेमाल करने पर शरीर थकान, कमजोर इम्यूनिटी, व्यायाम करने की क्षमता में कमी और गिरने का खतरा बढ़ाता है. इसलिए इन दवाओं को बिना मेडिकल जरूरत इस्तेमाल करना सीधा मसल हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है.

डॉक्टरों की सलाह के बिना न लें ये दवाएं
डॉ. कहते हैं कि वजन घटाने वाली दवाओं को लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं और बिना डॉक्टरों की सलाह के इनको खा रहे हैं. कई मामलों में तो ओवरडोज तक हो रही है. इस तरह से दवा खाना सेहत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  1. दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लें.
  2. प्रोटीन-रिच डाइट रोजाना शामिल करें.
  3. हफ्ते में 3 से 4 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें.
  4. वजन कम होने की प्रक्रिया को नियमित रूप से मॉनिटर करें.
  5. दवाओं को शॉर्टकट या फैशन की तरह कभी न लें.
Tags:

Latest News

Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल
Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद
Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन
Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई
AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट