सावधान! ठंड में अलाव तापने की आदत पड़ सकती है भारी, सांस और स्किन को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

सावधान! ठंड में अलाव तापने की आदत पड़ सकती है भारी, सांस और स्किन को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

नई दिल्ली। सर्दियों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग तापना आम बात है। सुबह-शाम लोग खुले या बंद कमरों में आग जलाकर ठंड दूर करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत को अनजाने में कितना बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है? जी हां, आग तापना कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।

अक्सर लोग कोयला या लड़की की आग जलाकर बैठते हैं और माहौल का आनंद लेते हैं, लेकिन इससे निकलते धुएं में लाखों छोटे-छोटे कण होते हैं, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम और सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं कि आग तापने से कौन-सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

सांस से जुड़ी समस्याएं
लकड़ी जलाने से निकलने वाला धुआं फेफड़ों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इससे खांसी, सांस फूलना, अस्थमा और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

फेफड़ों के लिए हानिकारक
लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने से फेफड़ों के काम करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे लंग इन्फेक्शन और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बन सकता है।

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

इम्युनिटी कमजोर होना
बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर आग का धुआं ज्यादा असर डालता है। उनकी इम्युनिटी कमजोर होती है, जिससे इन्फेक्शन और सांस की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

हार्ट हेल्थ पर असर
दिल के मरीजों के लिए अचानक ज्यादा गर्मी में बैठना और भी अधिक जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि शरीर का तापमान तेजी से बदलता है। साथ ही, आग से निकलता धुआं हार्ट अटैक, स्ट्रोक, असामान्य दिल की धड़कन और अचानक मौत का खतरा काफी बढ़ा देता है।

आंख और नाक में जलन
आग के पास ज्यादा देर बैठने से आंखों में जलन, पानी आना और रेडनेस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, लड़की से निकलने वाली गर्म हवा और धुएं से नाक सूखना, जलन, नाक बहना और छींकें जैसी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

याददाश्त कमजोर होना
लकड़ी के धुएं के लगातार संपर्क में रहने से यह हमारे शरीर के साथ दिमाग को भी कमजोर कर देता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है और याददाश्त पर भी बुरा असर दिख सकता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच