गौतम अदानी ने NDTV का 29% हिस्सा खरीदा, कहा- समाचार वितरण में एनडीटीवी के हाँथ मजबूत करेंगे

गौतम अदानी ने NDTV का 29% हिस्सा खरीदा, कहा- समाचार वितरण में एनडीटीवी के हाँथ मजबूत करेंगे

गौतम अदानी ने NDTV का 29% हिस्सा खरीदा, कहा- समाचार वितरण में एनडीटीवी के हाँथ मजबूत करेंगे दिल्ली: देश के सबसे रहीस उद्योगपति गौतम अडानी लगभग सभी क्षेत्रों में हाथ आजमा चुके हैं और सभी जगह से उनके हाँथ कामयाबी मिल रही है। तेल, पोर्ट, ग्रीन एनर्जी, अडानी विलमार, कोल माइंस के बाद उनकी तैयारी […]

गौतम अदानी ने NDTV का 29% हिस्सा खरीदा, कहा- समाचार वितरण में एनडीटीवी के हाँथ मजबूत करेंगे

दिल्ली: देश के सबसे रहीस उद्योगपति गौतम अडानी लगभग सभी क्षेत्रों में हाथ आजमा चुके हैं और सभी जगह से उनके हाँथ कामयाबी मिल रही है। तेल, पोर्ट, ग्रीन एनर्जी, अडानी विलमार, कोल माइंस के बाद उनकी तैयारी 5G स्पेक्ट्रम खरीदी की चल रही थी। अब हाल ही में वे देश के बड़े मीडिया संस्थान NDTV को खरीदने की तैयारी अडानी ग्रुप कर रहा है।

गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क ने मीडिया हाउस NDTV में हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया है. अडानी समूह नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानि NDTV में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी, वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण भी करेगी.

Read More खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा

इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर बन जाएगी. यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद की जा रही है. इस सौदे के दौरान NDTV के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं.

Read More अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाणी ग्रुप ने आगे और हिस्सेदारी लेने के लिए ऑपन ऑफर भी पेश किया है. तीन कंपनियों विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. के साथ एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने चार रुपये अंकित मूल्य के एनडीटीवी के 1,67,62,530 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों से खरीदने के लिये 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य की पेशकश की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अधिग्रहण AMG Media Networks Ltd की पूर्ण सहयोगी इकाई विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया जाएगा. गौरतलब है कि AMNL पर अदाणी ग्रुप का मालिकाना हक है. इस मामले में जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की 99.5% हिस्सेदारी खरीदने का अधिकार था. इसी अधिकार के तहत यह स्टेक लेने का फैसला किया गया है.ध्यान देने वाली बता ये है कि RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड प्रमोटर ग्रुप कंपनी है. इसके पास एनडीटीवी की 29.18% हिस्सेदारी थी. इसे ही अदाणी ग्रुप को दिया जाएगा.

इस खरीद के बारे में यह बताया गया है कि वीपीसीएल 26% से अधिक की हिस्सेदारी ले रही है इसलिए सेबी के नियमों के मुताबिक उसे ओपन ऑफर लाना पड़ेगा. एएमएनएल के सीईओ संजय पुगलिया ने इस मामले में कहा है कि नए दौर की मीडिया प्लेटफॉर्म की राह में यह अधिग्रहण मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि AMNL भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहता है. समाचारों में अपनी अग्रणी स्थिति और शैलियों और भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत और बहुआयामी पहुंच के साथ, एनडीटीवी हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म है. हम समाचार वितरण में NDTV के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं.

बता दें कि NDTV एक प्रमुख मीडिया हाउस है जो एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट नाम के तीन राष्ट्रीय चैनलों का संचालन करती है. इसकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर इसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है. बीते वित्तीय वर्ष में NDTV ने 123 करोड़ रुपये के EBITDA के साथ 421 करोड़ रुपये का राजस्व और वित्त वर्ष 22 में नगण्य ऋण के साथ 85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Tags:

Latest News

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा
BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका
Honor Win Turbo: 10000mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल स्मार्टफोन
Smoking Addiction: लोग चाहकर भी क्यों नहीं छोड़ पाते सिगरेट? एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह
रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम की खुली पोल राजधानी की सड़कों पर गैंगवार और पुलिस के हाथ खाली