गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर : गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 और 25 सितंबर को शहर में होने वाले विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विसर्जन छठघाट और पचरीघाट में किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने समितियों से अपील की कि विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

डीजे को लेकर स्पष्ट निर्देश

ganesh visarjan ko lekar baithak 2

Read More रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?

अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और निर्धारित नियमों के दायरे में ही किया जाए। नियमों के पालन की निगरानी के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात रहेगी। समितियों को भी अपने स्तर पर व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Read More अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता

नशे की हालत में शामिल होने पर रोक

विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में विसर्जन कार्यक्रम में शामिल न हो। धार्मिक आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद या अप्रिय स्थिति से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

धार्मिक भावनाओं का रखें सम्मान

कलेक्टर और एसएसपी ने समितियों से कहा कि विसर्जन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से कराया जाए। ऐसा कोई कार्य या व्यवहार न हो, जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावना आहत हो। पुलिस और प्रशासन की ओर से तय व्यवस्थाओं का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है।

23 सितंबर को छठघाट में स्वच्छता अभियान

बैठक में 23 सितंबर की सुबह छठघाट में होने वाले स्वच्छता अभियान की जानकारी भी दी गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस अभियान में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से श्रमदान करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन के साथ स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी में भागीदारी भी जरूरी है।

Tags:

Latest News

गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर
व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल