बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी

बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद गांव में प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की आशंका को लेकर चर्चा फैल गई। इसके बाद ग्रामीण संबंधित घर के सामने इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद स्थिति शांत कराई गई, लेकिन एहतियात के तौर पर घटना के तीन दिन बाद भी गांव में पुलिस बल तैनात है।

घर में लोगों की भीड़ देख ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
जानकारी के मुताबिक, बड़े तेवड़ा गांव में एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसे लेकर गांव में प्रार्थना सभा आयोजित होने और धर्मांतरण की आशंका संबंधी चर्चा फैल गई। इसके बाद कई ग्रामीण संबंधित घर के बाहर जमा हो गए। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया और घर के मालिक व ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने की सूचना पर आमाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली स्थिति, घर मालिक ने बताई अलग वजह
मामले की जानकारी मिलने पर अंतागढ़ एसडीएम और एडिशनल एसपी भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।वहीं, संबंधित घर के मालिक ने प्रार्थना सभा या धर्मांतरण होने की बात से इनकार किया। उसका कहना था कि घर में उसकी बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग जुटे थे। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने घर में प्रार्थना सभा आयोजित होने और धर्मांतरण की आशंका जताई। आयोजन की वास्तविक प्रकृति को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Read More बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त

बड़े तेवड़ा में पहले भी धर्मांतरण के आरोप पर हुआ था विवाद
बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। कुछ महीने पहले इसी तरह के आरोपों के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी थी। उस दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई थी और क्षेत्र में कई दिनों तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा था। पिछली घटना के मद्देनजर इस बार भी पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी तरह का नया विवाद न बढ़े।

Read More ई-ऑफिस से बाहर होंगे हजारों निष्क्रिय यूजर्स, 28,792 डिजिटल आईडी में होगी छंटनी

तीन दिन बाद भी पुलिस की निगरानी, जांच जारी
प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद फिलहाल गांव में स्थिति शांत बताई जा रही है। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती जारी है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घर में किस तरह का आयोजन हुआ था और विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ। फिलहाल, पुलिस की प्राथमिकता गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Tags:

Latest News

सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप
सरगुजा में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल की मासूम नीरजा की मौत; एक सप्ताह में दूसरी दर्दनाक घटना