तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

अंबिकापुर । जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब पुलिस अधिकारियों के परिजन भी सुरक्षित नहीं रहे। शहर के बौरीपारा तालाब के पास 7 सितंबर की रात आईपीएस ऑफिसर के बेटे को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने घेरकर पीटा। बदमाशों ने हाथ-मुक्के, बेल्ट और कड़े से युवक की जमकर पिटाई की, जिससे उसके सिर, चेहरे और कनपटी में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट करते हुए आरोपियों ने यह भी कहा कि तेरा बाप आईपीएस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा? पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद....

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के नमनाकला खटिकपारा में रहने वाले 24 वर्षीय लेखांश कांत कुर्रे अपनी सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करते हैं। उनके पिता रवि कुर्रे आईपीएस अधिकारी हैं, जो पूर्व में कोरिया जिले में एसपी थे और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ हैं। लेखांश ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार में सवार थे। वे सभी अपने साथी दोस्त प्रिंस गुप्ता के बौरीपारा स्थित घर जा रहे थे।

फोन पर नाम लेना पड़ा भारी

प्रिंस के घर से थोड़ी दूर पहले, बौरीपारा तालाब के पास लेखांश ने अपनी कार रोकी। कार से उतरने के बाद वह प्रिंस से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। इसी बातचीत के बीच लेखांश ने आरोपी गोलू गणेश का नाम ले लिया। उस वक्त वहां बौरीपारा के रहने वाले गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता और उनके अन्य साथी पहले से मौजूद थे।

Read More निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  

गोलू गणेश नहीं, बाप बोल

मोबाइल पर गोलू का नाम सुनते ही पास खड़े रतन गुप्ता और कोया डॉन भड़क गए। उन्होंने लेखांश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा कि गोलू गणेश नहीं, बाप बोल। इसके ठीक बाद गोलू गणेश ने आगे बढ़कर लेखांश का हाथ पकड़ लिया। फिर रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष ने मिलकर हाथ-मुक्के, बेल्ट और हाथ में पहने कड़े से उसकी बेदम पिटाई कर दी।

Read More महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गला दबाकर मारने की कोशिश

हमले के बीच कोया डॉन ने लेखांश का गला दबाने की भी कोशिश की। हमलावर लगातार कहते रहे कि तेरा बाप पुलिस ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा? अचानक हुए इस हमले में लेखांश के सिर, चेहरे और कनपटी में चोटें आई हैं। मारपीट होते देख कार में बैठे दोस्तों ने किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया।

अब इस पूरे घटनाक्रम में कोतवाली पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य पर बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) व 3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags:

Latest News

CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा
CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप
स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद
घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी
तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश
अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी
Lemon and Chillies: घर, दुकान और गाड़ी पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च? बुरी नजर या सिर्फ परंपरा, जानिए पूरा सच
रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए