गांजा तस्करी के आरोप में दो भाई सहित चार को 15 साल कैद, जुर्माना

गरियाबंद थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए चार आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने 15-15 वर्ष की कैद और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सुनाया। विशेष लोक अभियोजक विनोद भारत के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर […]

गरियाबंद थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए चार आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने 15-15 वर्ष की कैद और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने सुनाया।

विशेष लोक अभियोजक विनोद भारत के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 3 अक्टूबर 2021 को डीआरआई की टीम ने आंध्रप्रदेश पासिंग ट्रक को रोककर जांच की थी। जांच के दौरान ट्रक में मुरमुरा के बीच गांजा मिला था। इस मामले में भूपेन्द्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, उसका भाई अमित कुमार, और डोरीलाल को तस्करी के आरोप में दोषी पाया गया।

डीआरआई ने बताया कि आरोपियों ने आंध्रप्रदेश से ट्रक में गांजा लोड किया और ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ होकर उत्तरप्रदेश, मथुरा ले जा रहे थे। भवानीपटना होते हुए छत्तीसगढ़ के रास्ते जब वे गरियाबंद पहुंचे, तो डीआरआई ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका।

Read More छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर बाघ का खौफ: खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़कर बची जान

इस दौरान एक एसयूवी कार में सवार पांच से छह लोग ट्रक को फॉलो कर रहे थे, लेकिन ट्रक रोके जाने पर वे फरार हो गए। डीआरआई ने ट्रक से 8 क्विंटल 33 किलो गांजा जब्त किया।

Read More कंकाल की पहचान नहीं हुई साबित, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी

आरोपियों को पकड़े जाने के बाद स्पेशल कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा चला। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत प्रस्तुत किए गए, जिसके आधार पर कोर्ट ने उन्हें 15-15 वर्ष की कैद और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

फेक न्यूज अलर्ट: ईरान ने नहीं रोके भारतीय जहाज, पीएम मोदी की मांग ठुकराने का दावा निकला पूरी तरह झूठा

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़