कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा पर धोखाधड़ी का केस, बेटे समेत 10 लोगों पर हुआ अपराध दर्ज

कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा पर धोखाधड़ी का केस, बेटे समेत 10 लोगों पर हुआ अपराध दर्ज

कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा पर धोखाधड़ी का केस, बेटे समेत 10 लोगों पर हुआ अपराध दर्ज बिलासपुर : कोरबा जिले के पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा और उनके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इनके खिलाफ आरोप है कि केरकेट्टा ने बिलासपुर में ईसाई कब्रिस्तान […]

कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा पर धोखाधड़ी का केस, बेटे समेत 10 लोगों पर हुआ अपराध दर्ज

बिलासपुर : कोरबा जिले के पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा और उनके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इनके खिलाफ आरोप है कि केरकेट्टा ने बिलासपुर में ईसाई कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना और षडयंत्र कर खरीद-बिक्री की। कोर्ट के आदेश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया। दरअसल, 2018 में चुनाव जीतकर विधायक बने मोहितराम को मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। आरोप है कि मोहितराम ने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया के कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्‌टा के नाम पर की थी।

99 लाख में खरीदी 5 करोड़ की जमीन

संस्था के कथित पदाधिकारियों ने तत्कालीन विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे के पास एक एकड़ जमीन का सौदा 99 लाख 22 हजार 500 रुपए में किया। इसमें गवाह संस्था के वाहन चालक अरुण टोप्पो को बनाया गया। बेची गई जमीन संस्था के रिकॉर्ड में ईसाई कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है।

Read More Afternoon Puja Rules: क्या दोपहर में पूजा करना शुभ होता है? जानें शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में क्या कहा गया है

इसके अलावा पहले चले न्यायिक मामले में भी जमीन को कब्रिस्तान बताया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपए है। जिसका सौदा भी इसी मूल्य पर किया गया है। आपसी सौदे में जमीन की कीमत 99 लाख रुपए बताकर बाकी के पैसों का बंदरबाट किया गया है, जबकि संस्था के सदस्यों को कब्रिस्तान की जमीन बेचने का अधिकार नहीं है और न हीं क्रेता को भी कब्रिस्तान की जमीन खरीदने का अधिकार है।

Read More डिजिटल रिकॉर्ड ने खोली ‘मराठा’ की पूरी कुंडली, 11 साल में 17 केस; अब NSA के तहत 3 महीने जेल

कोर्ट में लगाया परिवाद तब दर्ज हुआ अपराध

विद्यानगर निवासी आलोक विल्सन ने कूटरचना और षडयंत्र कर जमीन की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। उन्होंने बताया था कि वे चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया कुदुदंड के सदस्य हैं। संस्था के जरिए तीन राज्यों में धार्मिक, शैक्षणिक और ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों का हर तीन साल में चुनाव होता है। चुने हुए सदस्यों की जानकारी पंजीयक फर्म्स और संस्थाएं को दी जाती है। साल 2009-10 के बाद से संस्था का चुनाव नहीं हुआ है।

उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन के रिकॉर्ड में कूटरचना, षडयंत्र कर गलत तरीके से बेचने पर कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर आलोक ने कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को अपराध दर्ज करने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने बैरन उर्फ बिरन साय कुजूर पिता बुधुवा उम्र 52 वर्ष चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन कम्पाउंड कुदुदंड, बिरिम साय टोप्पो, दीपक फिलीमोन निवासी टिकरापारा, महावीर कुजूर निवासी उसलापुर, हेमिल्टन थमस निवासी ओमनगर जरहाभाठा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही जेडब्लू दास निवासी रायपुर, पुष्पा मिंज निवासी उस्लापुर, अरुण टोप्पो, मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे शंकर केरकेटटा निवासी उरांवपारा पोलमी थाना पाली के खिलाफ धारा 403, 406, 420, 467, 468, 120बी के तहत केस दर्ज किया है।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दे चुके हैं इस्तीफा

छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई थी। पाली-तानाखार से तत्कालीन विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा का टिकट कट गया था, जिससे वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने बिना कारण बताए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार