नेशनल जगत विजन की ख़बर का असर,2 करोड़ के गबन मामले में महिला अधिकारी गिरफ्तार

नेशनल जगत विजन की ख़बर का असर,2 करोड़ के गबन मामले में महिला अधिकारी गिरफ्तार

राजनांदगांव। मछली पालन विभाग में हुए 2 करोड़ 16 लाख रुपए के घोटाले के मामले में कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार किया है। गीतांजलि गजभिये (47) को बिलासपुर से हिरासत में लिया गया और राजनांदगांव लाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मछली पालन […]


राजनांदगांव। मछली पालन विभाग में हुए 2 करोड़ 16 लाख रुपए के घोटाले के मामले में कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार किया है। गीतांजलि गजभिये (47) को बिलासपुर से हिरासत में लिया गया और राजनांदगांव लाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मछली पालन विभाग के वर्तमान सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू ने 4 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गीतांजली गजभिये ने अपने पद का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और सरकारी राशि का गबन किया। मामले की जांच में यह आरोप सही पाया गया।

जांच के दौरान, पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने भिलाई, धमतरी, रायपुर और बिलासपुर में लगातार कैम्प कर आरोपी की ठिकानों पर दबिश दी। इसी बीच, मुखबिर से सूचना मिलने पर बिलासपुर में घेराबंदी कर गीतांजलि गजभिये को बख्तावर चाल, तुलसीपुर से हिरासत में लिया गया।

Read More SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी

पूछताछ के बाद, गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गीतांजलि ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रशासन को गुमराह किया और सरकारी राशि स्वीकृत कर ली।

Read More चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल जगत विजन की खबर के असर से प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'