प्रदेश में धान खरीदी बंद, बिक्री से वंचित किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, धान खरीदने की लगाई गुहार

IMG_20260202_164808 राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर जिला के अंतर्गत दर्जनों की संख्या में कई गांवों से आकर किसानों ने धान नहीं बिक्री होने के संदर्भ में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे हैं। जिसमें धान बिक्री नहीं होनी की बढ़ी वजह, गलत भौतिक सत्यापन, गलती एंट्री, और तय समयसीमा के भीतर टोकन नहीं काटना जैसी कई समस्याएं हैं।

 दो लाख बीस हजार के कर्ज में हैं किसान 

तखतपुर ब्लॉक के नंगोई ग्राम निवासी किसान भानू प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका धान का पंजीयन धान उपार्जन केंद्र ग्राम नगोई में किया गया था। परिवार की भूमिस्वामी हक की जमीन 12 एकड़ 36 डिसमील है, जिसमें 255.20 क्विटल धान का विक्रय के लिए पंजीयन किया गया था, और बतौर किसान मुझे सोसायटी से खाद बीज एवं नगद के रूप में 2,20,742/- (दो लाख बीस हजार सात सौ ब्यालीस रूपये) का कर्ज  भी दिया गया। जिसका भौतिक सत्यापन 25जनवरी 2026 को नोडल अधिकारी  शशी किरण पाटले द्वारा किया गया था, जिनके द्वारा त्रुटिवश 255.20 क्विंटल की बजाए 46.80 क्विंटल कर दिया गया।  काफी मशक्कत के बाद 255.20 क्विटल करने में सफल रहा। लेकिन टोकन नहीं कटने से धन बेचने से वंचित हो गए।

Read More Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!

बिक्री के आस लगा रहें गुहार किसान 

Read More Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 31 जनवरी को ही धान खरीदी की बंद हो चुकी हैं । ऐसे में बिलासपुर जिला के कई गांवों से किसान अपनी धान बिक्री की समस्या को लेकर आ रहे हैं और कलेक्टर को धान खरीदने की गुहार लगा रहें हैं। लेकिन कलेक्टर आश्वासन दिया जा रहा है।

हर मंडी में 30-40 किसान नहीं बेच पाए धान 

सूत्रों की माने तो प्रदेश के लगभग सभी मंडियों में 30-40 किसानों द्वारा अभी भी धान नहीं बेच गया है।कारण गलत भौतिक सत्यापन,गलत एंट्री, कम टोकन काटना और धन खरीदने का तिथि को कम करना जैसे कई कारण है।  मिली जानकारी के अनुसार 27 लाख पंजीकृत किसानों में से अभी भी दो लाख किसानों की धन नहीं खरीदी हो पाई है। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार फिर से वंचित किसानों की धान खरीदेगी?

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार