छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के बेटे जुनैद से EOW ने की पूछताछ

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के बेटे जुनैद से EOW ने की पूछताछ

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के बेटे जुनैद से EOW ने की पूछताछ रायपुर : शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर का बेटा जुनैद से EOW के अधिकारीयों ने अपने कार्यालय में तलब कर घंटों पूछताछ करने के बाद शाम को छोड़ा है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व अनवर […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर के बेटे जुनैद से EOW ने की पूछताछ

रायपुर : शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर का बेटा जुनैद से EOW के अधिकारीयों ने अपने कार्यालय में तलब कर घंटों पूछताछ करने के बाद शाम को छोड़ा है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व अनवर ढेबर, उसके दोनों बेटे सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस तथा पुरानी बस्ती थाना में छेड़खानी, शराब घोटाले के गवाह को धमकाने तथा चोरी का अपराध दर्ज है। अपराध दर्ज होने के बाद जुनैद तथा शोएब फरार चल रहे थे, जिनमें से जुनैद ईओडब्लू कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचा।

गौरतलब है कि, कथित तौर पर दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू की टीम को घोटाले के पैसों से जुनैद तथा शोएब के नाम से कई प्रापर्टी होने की जानकारी मिली है। इसी आधार पर ईओडब्लू ने जुनैद को पूछताछ करने नोटिस जारी किया था। उसी नोटिस के जवाब में जुनैद पूछताछ में शामिल होने ईओडब्लू के कार्यालय पहुंचा। जुनैद के साथ शराब घोटाले की जांच कर रही टीम के अफसरों ने अलग-अलग एंगल से घंटों पूछताछ की। ईओडब्लू की टीम ने जुनैद से उसके नाम पर खरीदी गई प्रापर्टी में पैसों के खोत के बारे में घंटों पूछताछ की है। साथ ही जांच टीम ने जुनैद से शराब घोटाले की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की है।

Read More कोरिया में 12 दिनों से हाथियों का डेरा, धान की फसल बर्बाद; रातभर पहरा दे रहे किसान

दो थानों में अपराध दर्ज
सिविल लाइंस थाने में अनवर देबर, जुनैद, उसका बड़ा भाई शोएब तथा एक अज्ञात वकील के खिलाफ युवती से साइबर स्टाकिंग के साथ ब्लैक मेलिंग तथा शराब घोटाला के सरकारी गवाह को धमकाने का अपराध दर्ज है। इसके अलावा पुरानी बस्ती थाना में अनवर देबर के पूर्व कर्मचारी इरफान मेघाजी ने उसके फ्लैट का ताला तोड़ कर दस्तावेज के साथ कैश 20 हजार रुपए चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर

जांच के बाद गिरफ्तारी
सिविल लाइंस थाने में दर्ज अपराध युवती से साइबर स्टाकिंग, ब्लैक मेलिंग तथा गवाह को धमकाने के मामले में टीआई रोहित मालेकर का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस वजह से ईओडब्लू कार्यलाय में बयान दर्ज कराने आए जुनैद को गिरफ्तार नहीं किए जाने की बात टीआई ने कही।

Tags:

Latest News

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर