बदलापुर में एग‑बिक्री रैकेट का पर्दाफाश: 300 से अधिक महिलाओं को बनाया गया शिकार, जांच राज्य से बाहर तक फैली

images (17) बदलापुर (महाराष्ट्र) – बदलापुर के जोवेली इलाके में पुलिस ने महिलाओं के एग की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफाश किया है। परिमंडल‑4 पुलिस की छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि गिरोह ने 300 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक लालच देकर उनके गर्भाशय में इंजेक्शन के माध्यम से एग की वृद्धि कराई और फिर उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाकर एग निकाले जाते थे।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके मोबाइल फोन से मिले संपर्कों की जानकारी से यह पता चला कि गिरोह के तार नाशिक, नागपुर के साथ-साथ तेलंगाना और बेंगलुरु तक जुड़े हुए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस रैकेट में कितने अस्पताल, डॉक्टर और अन्य लोग शामिल थे।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

पीड़ित महिलाओं का शोषण

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

जानकारी के मुताबिक, इन जरूरतमंद महिलाओं को इस काम के लिए केवल ₹30,000–₹35,000 दिए जाते थे। महिलाओं को और लोगों को लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता था। पुलिस ने बदलापुर के अलावा विठ्ठलवाड़ी और वांगणी क्षेत्रों में भी कार्रवाई की है।

लाखों-करोड़ों का लेनदेन

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं ने एक एग को ₹70,000–₹80,000 में बेचा, जबकि पीड़ित महिलाओं को सिर्फ ₹30,000–₹35,000 दिए गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पूरे रैकेट में लाखों से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है।

जांच का दायरा राज्य के बाहर भी

पुलिस को आशंका है कि मोबाइल फोन से मिले संपर्कों के आधार पर और भी बड़े अस्पताल और डॉक्टर इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं। जांच का दायरा अब राज्य से बाहर तक फैल गया है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल