वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर : पुलिस लाइन में तैनात एक महिला आरक्षक का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस की वर्दी में पुलिस लाइन कार्यालय परिसर, रक्षित निरीक्षक (आरआई) के कार्यालय के आसपास और बाथरूम की सफाई करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला आरक्षक ने अपनी परेशानी बताते हुए रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी पर प्रताड़ित करने और आमद (ज्वाइनिंग) नहीं देने के आरोप लगाए हैं।

वर्दी में सफाई करती कैमरे में कैद हुई महिला आरक्षक

mahila aakkshak

Read More हाईकोर्ट के जज को खिलाई मिठाई, तो बिगड़ी तबीयत... अब QR कोड स्कैन भेजकर मांगे 5 हजार

महिला आरक्षक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह पुलिस लाइन परिसर में सफाई करते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान उसने अपनी स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आरआई पर गंभीर आरोप लगाए। महिला आरक्षक का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से ज्वाइनिंग देने के लिए आरआई से मिलने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही। महिला आरक्षक के अनुसार, उससे सफाई का काम कराया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी ज्वाइनिंग नहीं ली गई। इसके बाद उसने वीडियो बनाकर अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए सामने रखी।

Read More गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण

वीडियो वायरल होते ही अफसरों तक पहुंचा मामला

MAHILA-AARAKSHA

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और आरआई दोनों से जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

जांच के बाद खुलेगा पूरा मामला

महिला आरक्षक के आरोपों में कितनी सच्चाई है और पुलिस लाइन में वास्तव में उसके साथ क्या हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से जवाब मांगा है और अब सबकी नजर जांच के नतीजे पर है। देखना होगा कि जांच में महिला आरक्षक के आरोप सही पाए जाते हैं या कुछ और मामला सामने निकलकर आता है।

Tags:

Latest News

पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल
Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दशहरा आयोजन को लेकर विवाद, महापौर ने किया टेंडर से इनकार
Ambikapur-Nizamuddin Express: सरगुजा से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी ट्रेन