कोल घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के 2 विधायक एक IAS व 11अन्य को बनाया आरोपी……….. पढ़ें पूरी समाचार

कोल घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के 2 विधायक  एक IAS व 11अन्य को  बनाया  आरोपी……….. पढ़ें पूरी समाचार

कोल घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के 2 विधायक  एक IAS व 9अन्य को  बनाया  आरोपी……….. पढ़ें पूरी समाचार रायपुर : कोल घोटाला केस में 2 कांग्रेस विधायकों का नाम भी सामने आया है। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है। साथ ही रायपुर की अदालत […]

कोल घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के 2 विधायक  एक IAS व 9अन्य को  बनाया  आरोपी……….. पढ़ें पूरी समाचार

रायपुर : कोल घोटाला केस में 2 कांग्रेस विधायकों का नाम भी सामने आया है। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है। साथ ही रायपुर की अदालत में रानू साहू के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। 280 पेज की शिकायत के साथ ही 5456 पेज के दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं। जिसमें कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ED ने दावा किया है कि कोल मामले में वसूली अधिकारियों और नेताओं ने मिलकर की। इसके अलावा शुक्रवार को ही बिलासपुर हाईकोर्ट में भी सुनवाई हुई। वहां ED ने कोल मामले की जांच भी CBI से करवाने की मांग रखी है।

ED ने CBI जांच की मांग को लेकर पिटिशन दायर किया है। इस पिटिशन पर सप्ताह भर बाद सुनवाई होने की संभावना है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी ED ने शराब घोटाला मामले में भी इसी तरह हाईकोर्ट से CBI जांच कराने की मांग को लेकर एक याचिका पेश किया है।जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। रायपुर के विशेष अदालत में ED ने निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू के खिलाफ शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश की। ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने राष्ट्रीय जगत विजन को बताया कि प्रोसिक्यूशन कम्प्लेंट में निलंबित IAS रानू के अलावा कुल 11 लोगो को आरोपी बनाया गया है जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाइगढ़ विधायक चंद्रदेवराय को भी आरोपी बनाया गया है।

Read More पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त

इसके अलावा रानू साहू, निखिल चंद्राकर के अलावा विनोद तिवारी, देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, आरपी सिंह, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नवनीत तिवारी, मनीष उपाध्याय, नारायण साहू आरोपी बनाए गए हैं। नारायण साहू और पीयूष साहू दोनों ही सूर्यकांत तिवारी के स्टाफ हैं। रानू साहू और निखिल चंद्राकर के अलावा एक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। खबर है कि इन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है हालांकि इन आरोपियों के वकीलों ने जमानत हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है। 550 करोड़ रूपए के कोल घोटाले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत 6 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल में है। छत्तीसगढ़ में ईडी ने लगातार छापेमारी कर कोल स्कैम होने की बात कही है। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में प्रति टन कोयले के परिवहन पर 25 रुपये की वसूली की जाती थी। इस मामले में राज्य के अधिकारी, व्यापारी के अलावा नेता भी शामिल हैं। ED का कहना है कि बीते दो साल में अवैध वसूली के जरिए कम से कम 550 करोड़ रुपये की उगाही की गई थी।

Read More फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू
Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं
रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण