तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था

तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था

रायपुर। जमीन के सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। राजस्व विभाग अब सीमांकन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन मालिकों को सामान्य मामलों में सीमांकन के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदन से लेकर आगे की प्रक्रिया तक अधिकांश काम ऑनलाइन माध्यम से ही पूरा किया जा सकेगा।

लोक सेवा केंद्र से भी कर सकेंगे आवेदन
नई व्यवस्था के तहत सीमांकन के लिए मैनुअल आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर ऑनलाइन सिस्टम को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक लोक सेवा केंद्र, राजस्व पोर्टल और सेवा सेतु के जरिए सीमांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित सॉफ्टवेयर में जरूरी तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि आवेदन और प्रक्रिया की निगरानी डिजिटल तरीके से हो सके।

सात दिन में लागू करने के निर्देश
राजस्व विभाग ने संबंधित सिस्टम में आवश्यक सुधार पूरा कर सात दिनों के भीतर डिजिटल सीमांकन व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य सीमांकन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी कम करना और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है। ऑनलाइन व्यवस्था से आवेदनों की स्थिति और प्रक्रिया पर नजर रखना भी आसान होगा।

Read More जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

विवाद नहीं तो तहसील जाने की जरूरत नहीं
डिजिटल सीमांकन व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव उन मामलों में देखने को मिलेगा, जहां जमीन को लेकर किसी पक्ष की कोई आपत्ति या विवाद नहीं है। ऐसे मामलों में आवेदक को सीमांकन की सामान्य प्रक्रिया के लिए तहसील कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, यदि किसी पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज होती है या मौके पर विवाद सामने आता है, तभी संबंधित पक्षों को तहसील कार्यालय बुलाया जा सकेगा।

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

बिचौलियों की भूमिका पर भी लगेगा अंकुश
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से सीमांकन के नाम पर होने वाली अनावश्यक भाग-दौड़ कम होने के साथ ही बिचौलियों की भूमिका पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल होने से रिकॉर्ड और कार्रवाई का ट्रैक भी बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा। राजस्व विभाग की इस पहल को जमीन संबंधी सेवाओं को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद