फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला

जीपीएम : गौरेला में ऑनलाइन कारोबार के जरिए कमाई करने का झांसा देकर एक प्रॉपर्टी डीलर से 7 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर विज्ञापन देखने के बाद पीड़ित ने कारोबार में पैसे लगाए थे। शुरुआत में वर्चुअल खाते में डॉलर के रूप में मुनाफा दिखाई दिया, लेकिन रकम बैंक खाते में निकालने की कोशिश करने पर ठगों ने अतिरिक्त शुल्क की मांग शुरू कर दी। इस तरह पीड़ित ठगी का शिकार हो गया। शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले कमाई का दिया भरोसा, फिर लाखों की वसूली

गौरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09, पुराना गौरेला निवासी विशाल जायसवाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। फेसबुक चलाते समय उनकी नजर ऑनलाइन कारोबार से जुड़े एक विज्ञापन पर पड़ी। विज्ञापन में कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का आकर्षक ऑफर दिया गया था। इसी ऑफर के जरिए साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद ठगों ने वाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। उन्हें ऑनलाइन सामान बेचकर अच्छी कमाई होने का भरोसा दिलाया गया। मुनाफे की उम्मीद में विशाल ने शुरुआत में पांच लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्हें एक वर्चुअल खाते में डॉलर के रूप में कमाई होती दिखाई गई। खाते में रकम देखकर उन्हें फायदे का सौदा लगने लगा।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

पैसे निकालने पर रख दी नई शर्त

Read More QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक

जब विशाल ने वर्चुअल खाते में दिखाई जा रही रकम अपने बैंक खाते में निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने रकम ट्रांसफर करने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करने की शर्त रख दी। मुनाफा हाथ से निकलने के डर और पहले से लगाई गई रकम वापस पाने की उम्मीद में पीड़ित अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा करता रहा, लेकिन पैसा खाते में नहीं आया। इस तरह अतिरिक्त भुगतान करते-करते कुल 7 लाख 90 हजार रुपये ठगों के पास पहुंच गए। जब रकम वापस नहीं मिली तो ठगी का एहसास हुआ, तब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

विशाल जायसवाल की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

एसपी : मुनाफे के नाम पर आंख बंद कर न करें भरोसा

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश या कारोबार के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर रकम जमा न करें। वर्चुअल खाते में डॉलर या बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाई देना वास्तविक कमाई का प्रमाण नहीं है। रकम निकालने के लिए अलग से शुल्क, टैक्स या अन्य भुगतान मांगने वालों से सतर्क रहें। उन्होंने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की।

Tags:

Latest News

फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर