रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: स्कूटी चोरी करने वाला 21 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार, 36 एक्टिवा बरामद, एक करता था चोरी, बाकी संभालते थे बिक्री का नेटवर्क

रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: स्कूटी चोरी करने वाला 21 सदस्यों का गैंग गिरफ्तार, 36 एक्टिवा बरामद, एक करता था चोरी, बाकी संभालते थे बिक्री का नेटवर्क

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी चोर गिरोह का खुलासा किया है। रायपुर पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 19.80 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई स्पेशल टीम
दोपहिया वाहनों की बढ़ती चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं को जोड़ते हुए गिरोह तक पहुंच बनाई।

मास्टर चाबी से होती थी चोरी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी रोशन रात्रे मास्टर चाबी की मदद से एक्टिवा स्कूटी की चोरी करता था। चोरी के बाद वह वाहन कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को सौंप देता था, जो चोरी की स्कूटियों को आगे बेचने और खपाने का काम करते थे। इसके अलावा चोरी के वाहन खरीदने वाले अन्य 17 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

तीन थानों में दर्ज थे चोरी के मामले
बरामद की गई सभी स्कूटियों की चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन, डीडीनगर और गोलबाजार थाना क्षेत्रों में दर्ज थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक-एक कर सभी वाहन जब्त किए।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

नए साल में ही 44 दोपहिया वाहन बरामद
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नए साल के शुरुआती 15 दिनों में ही 44 चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं, जिससे वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सफलता
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चोरी स्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ नियमित पेट्रोलिंग को तेज किया। इन्हीं प्रयासों के चलते पुलिस पहले रोशन रात्रे तक पहुंची, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोशन रात्रे, कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले, मुस्कान रात्रे, कुलेश्वर मारकण्डेय, साहिल रात्रे, लोकेश कुमार साहू, भीषम मारकण्डेय, हरीशचंद्र यादव, ओमप्रकाश गायकवाड़, धनेश्वर टण्डन, केदार पाटले, अनुप कुमार जांगड़े, संजय कुमार, प्रीतम चंदेल, विनोद पाटले, संतोष निर्मलकर, मनोज बघेल, सागर लहरे, इंजमाम बंजारे और मांटू बघेल शामिल हैं।

पुलिस का संदेश
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन चोरी और संगठित अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक