कोटा थाने में वर्दी हुई शर्मसार गांजा तस्कर के बेटे को 80 हजार में छोड़ने वाले दो जवान सस्पेंड

कोटा थाने में वर्दी हुई शर्मसार गांजा तस्कर के बेटे को 80 हजार में छोड़ने वाले दो जवान सस्पेंड

बिलासपुर जिले के कोटा थाने में खाकी की साख उस वक्त मटियामेट हो गई जब पुलिस वालों ने नशे के सौदागरों के खिलाफ मोर्चा खोलने के बजाय उनसे हाथ मिला लिया। शनिवार को रानीसागर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम ने एक गांजा तस्कर के 13 साल के नाबालिग बेटे को आधा किलो गांजे के साथ पकड़ा था। कायदे से तो पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई करनी थी लेकिन थाने के कुछ सूरमाओं की नीयत डोल गई। थाने के भीतर ही सौदेबाजी की ऐसी मेज सजी कि कानून की धज्जियां उड़ गईं। पुलिस वालों ने नाबालिग को छोड़ने के बदले 80 हजार रुपए की भारी भरकम मांग रख दी।

मजबूर पिता ने अपने बेटे को पुलिस के चंगुल से निकालने के लिए आनन फानन में गांव के ही एक शख्स से कर्ज लिया और जैसे तैसे रकम का इंतजाम कर थाने पहुँचाया। रिश्वत की रकम जेब में जाते ही पुलिस का दिल ऐसा पिघला कि उन्होंने 500 ग्राम गांजे की जब्ती दिखाने के बजाय आरोपी और माल दोनों को आजाद कर दिया। रविवार सुबह जब इस भ्रष्टाचार की खबर एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुँची तो वे भड़क उठे। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप में हवलदार प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को कमजोर करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को भी आड़े हाथों लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे चलता रहा। विभागीय कार्रवाई शुरू होते ही अब पुलिस को अपनी इज्जत बचाने की चिंता सता रही है और वे उस आरोपी को ढूंढने के लिए दिन भर हाथ पैर मारते रहे जिसे उन्होंने खुद पैसे लेकर रफूचक्कर किया था।

Read More कोल लेवी वसूली: सूर्यकांत की सीक्रेट डायरी से फंसी विधायक की गर्दन, ईओडब्ल्यू दफ्तर में देवेंद्र से दो घंटे पूछताछ

कोटा थाने की यह कहानी पहली बार सामने नहीं आई है बल्कि यहाँ खाकी और नशे के कारोबारियों का याराना काफी पुराना बताया जाता है। सूत्रों की मानें तो यहाँ अवैध शराब बेचने वाले कोचियों से भी नियमित वसूली का खेल चलता है और पहले भी कई बार शिकायतें होने पर अफसरों को बीच बचाव करना पड़ा है। 

Read More एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप