BIG BREKING .....कब्र में दफन 3 साल की बच्ची का सिर गायब, पास में पड़ा मिला नींबू-चावल और मांस का टुकड़ा

BIG BREKING .....कब्र में दफन 3 साल की बच्ची का सिर गायब, पास में पड़ा मिला नींबू-चावल और मांस का टुकड़ा

बालोद l बालोद जिले के माहुदबी  में महाशिवरात्रि की रात एक तीन साल के मासूम की कब्र से छेड़छाड़ का चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहाँ हल्दी चौकी अंतर्गत माहुदबी गाँव में बच्ची की कब्र खोदकर उसका सिर गायब कर दिया गया. मौके पर तंत्र-मंत्र से जुड़े संदिग्ध सामान भी मिले है, जिससे ग्रामीणों दहशत में है. पुलिस गहन जांच में जुट गई है.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही थाना क्षेत्र की हल्दी चौकी अंतर्गत महाशिवरात्रि की रात में ग्राम माहुदबी में तीन साल के मासूम की कब्र से छेड़छाड़ की गई. वहीं दफन स्थल के पास संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया. लोगों ने बताया कि किसी ने रात के अंधेरे में कब्र खोदने की कोशिश की है. ग्रामीणों को सुबह निशान दिखे तो गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया. सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की.

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुदबी में तीन वर्षीय मासूम की कब्र से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद गांव में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2025 को मासूम की मौत के बाद परिजनों ने उसे गांव के मुक्तिधाम मार्ग के पास दफनाया था. वहीं बीते दिन कब्र के पास खुदाई के निशान मिलने पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए.

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

कब्र के पास मिला तंत्र-मंत्र का सामान

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

दरअसल माहुदबी में गांव में तीन महीने पहले एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी जिसे परिजनों ने दफनाया दिया था. वहीं बीती रात अज्ञात लोगों ने उसकी कब्र खोदकर के निशान मिले और कब्र के पास से तंत्र-मंत्र का सामान मिला. जब बच्ची के कब्र को पुलिस की मौजूदकी में खोदा गया तो उसका सिर गायब था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की गहन जांट में जुट गई है.

ग्रामीणों में डर और गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही सुबह जब ग्रामीणों ने मिट्टी उखड़ी और खोदाई के निशान देखे, तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल भारी हो गया. परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में दफन स्थल पर पहुंचे. बच्चों की कब्र के साथ छेड़छाड़ की आशंका ने लोगों को विचलित कर दिया. गांव में अफवाहें न फैलें, इसीलिए स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग उठाई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

Tags:

Latest News

डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका