अवैध बाक्स साइड खनन को लेकर मचा बवाल , प्रशासनिक टीम की पिटाई से बुजुर्ग की मौत एसडीएम सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

अवैध बाक्स साइड खनन को लेकर मचा बवाल , प्रशासनिक टीम की पिटाई से बुजुर्ग की मौत  एसडीएम सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

बलरामपुरl  जिले के  कुसमी ब्लाक के हंसपुर गांव में अवैध बॉक्साइट खुदाई के दौरान जमकर मारपीट हुई इस मारपीट में कि ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट में एक ग्रामीण बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हुए हैं l अब घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है भारी विरोध के बाद इस मामले में एसडीएम सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है l  तनाव को देखते हुए गांव में  मामले ने राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ा दी है। फिलहाल SDM समेत चार लोग गिरफ्तार किए जा चूके हैं  और गांव से लेकर अस्पताल तक भारी पुलिस बल तैनात है।

हंसपुर में अवैध खनन की जांच के दौरान बवाल
रविवार देर रात राजस्व विभाग की टीम हंसपुर में अवैध बॉक्साइट उत्खनन की सूचना पर पहुंची। टीम में कुसमी SDM करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और उनके साथ मौजूद स्थानीय युवक शामिल थे। बताया गया कि जांच के दौरान तीन ग्रामीण- राम नरेश राम (60), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) सरना के पास मिले, जहां कथित रूप से विवाद बढ़ गया।

ग्रामीणों का आरोप: लाठी-डंडों से की गई पिटाई
घायल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, वे गेहूं के खेत की सिंचाई कर लौट रहे थे तभी SDM और टीम ने उन्हें रोका। पूछताछ के बाद टीम के सदस्यों ने लाठी, डंडे और लात-घूंसे से पिटाई की। पिटाई के बाद तीनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर कुसमी ले जाया गया। रास्ते में बुजुर्ग राम नरेश राम की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

Read More शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल

इलाज दौरान एक की मौत, दो घायल भर्ती
तीनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश की मौत हो गई। अजीत उरांव और आकाश अगरिया अभी भी उपचाररत हैं। घटना के बाद अस्पताल और थाना परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

SDM सहित चार लोग हिरासत में
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने SDM करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और उनके साथ मौजूद युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

अवैध उत्खनन और ब्लैकमेलिंग की थी सूचना
सूत्रों के अनुसार हंसपुर गांव में अवैध बक्साइट उत्खनन चल रहा था और ग्रामीणों द्वारा एक ट्रक पकड़कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा रही थी। इसी सूचना पर SDM टीम मौके पर पहुंची थी। बताया गया कि अधिकारी बिना सुरक्षा कर्मियों के और निजी युवकों के साथ वहां पहुंचे थे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

एसीबी में मामला विचाराधीन फिर भी मिल गई पोस्टिंग

विभागीय सूत्र बताते हैं की किसी भी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध जब तक किसी अपराध अथवा भ्रष्टाचार को लेकर मामला विचारधीन होता है l  उन्हें किसी भी प्रकार की मदर पदस्थापना नहीं दी जाती बावजूद इसके एसडीएम डहरिया को पोस्टिंग देकर उन्हें उपकृत किया गया l  मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम करण डहरिया की गरियाबंद पोस्टिंग के दौरान ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ़ कार्रवाई की थी जो मामला अब भी  विचारधीन है इतना ही नहीं  एसडीएम डहरिया पर अपने ही परिवार में एक व्यक्ति के हत्या का भी आरोप है l 

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप