Bhiwadi के केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Bhiwadi के केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

भिवाड़ी: राजस्थान के औद्योगिक शहर Bhiwadi में आज सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में हुए तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम सात मजदूरों की जलकर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विस्फोट खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट नंबर G1-118 पर संचालित एक रासायनिक इकाई में हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद श्रमिकों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू टीमों ने मलबे के बीच से सात शव बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, दो अन्य कर्मचारियों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है।

Read More पहले सेवा समाप्ति, फिर 24 घंटे में बहाली… AIIMS भोपाल में 260 कर्मचारियों के साथ क्या हुआ?

घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और अग्नि-निरोधक व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए हैं।

Read More Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा

विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक स्तर पर रासायनिक प्रतिक्रिया या ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क को संभावित कारणों में देखा जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी सतर्क किया गया है।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप