बच्चे को पीटा, डिक्की में डाला...5 घंटे तक लॉकअप में किया बंद, कटनी में DSP-तहसीलदार विवाद में बाल अधिकारों का हनन

बच्चे को पीटा, डिक्की में डाला...5 घंटे तक लॉकअप में किया बंद, कटनी में DSP-तहसीलदार विवाद में बाल अधिकारों का हनन

 

कटनी में डीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके तहसीलदार पति के आपसी विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। आरोप है कि पुलिस ने उनके 8 साल के बेटे को पांच घंटे तक लॉकअप में बंद रखा, जिससे उसके बाल अधिकारों का हनन हुआ। इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेजी गई है। डीआईजी जबलपुर मामले की जांच कर रहे हैं।

कटनी में डीएसपी-तहसीलदार विवाद में 8 साल के बच्चे को थाने में बंद करने का मामला, अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के अधिवक्ता ने आयोग को शिकायत भेजी है कि पुलिस ने उनके आठ साल के बेटे को बिना किसी अपराध के लॉकअप में रखा, जिससे उसके बाल अधिकारों का उल्लंघन हुआ।

कटनी में डीएसपी-तहसीलदार विवाद

Read More व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  

यह विवाद डीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके पति तहसीलदार शर्मा के बीच चल रहे आपसी मतभेद से जुड़ा है। शिकायत में कहा गया है कि 31 मई को जब तहसीलदार का बेटा अपने नाना के साथ मऊगंज से कटनी आया, तब सीएसपी आवास में परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि यह सब तत्कालीन एसपी अभिजीत रंजन के इशारे पर किया गया।

Read More सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

 

बच्चे को 5 घंटे तक लॉकअप में बंद रखा

तहसीलदार की ओर से आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल परिजनों को मारा, बल्कि आठ साल के बच्चे को भी पीटा और उसे गाड़ी की डिक्की में डालकर थाने ले गए। बच्चे को करीब 5 घंटे तक लॉकअप में रखा गया, उस दौरान उसके माता-पिता भी मौजूद नहीं थे। यह सब बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए हानिकारक बताया गया है।

घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एसडीओपी प्रभात शुक्ला, कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा इस घटना में शामिल थे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही तत्कालीन एसपी रंजन और एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया पर भी कार्रवाई की अपील की गई है।

डीएसपी-तहसीलदार विवाद की बड़ी वजह

तहसीलदार का कहना है कि पत्नी डीएसपी होने की वजह से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और अलग करने की साजिश की जा रही है। दूसरी ओर, डीएसपी ख्याति मिश्रा का कहना है कि उनके पति उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह उनसे ऊंचे पद पर हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने तत्कालीन एसपी रंजन को हटाकर मामला डीआईजी जबलपुर को सौंप दिया है। डीआईजी ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे