कोर्ट परिसर को अखाड़ा बनाने वालों को झटका: हाई कोर्ट ने कहा कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं

कोर्ट परिसर को अखाड़ा बनाने वालों को झटका: हाई कोर्ट ने कहा कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कोर्ट परिसर के भीतर हंगामा करने और पुलिस के काम में अड़ंगा डालने वाले आरोपियों को तगड़ा झटका दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि कोर्ट जैसी पवित्र जगह को विरोध प्रदर्शन का अखाड़ा नहीं बनाया जा सकता। मामला तखतपुर पुलिस द्वारा एक कथावाचक को पेशी पर लाने के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है जहां भीड़ ने कोर्ट रूम तक घुसकर धमकियां दी थीं।

अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को विरोध के नाम पर कानून हाथ में लेने की आजादी नहीं दी जा सकती। मामला 15 नवंबर 2025 का है जब तखतपुर पुलिस कथावाचक आशुतोष चैतन्य को लेकर कोर्ट पहुंची थी। वहां मौजूद संजीव कुमार बर्मन और अमृत दास डहरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस का रास्ता रोक लिया और जमकर नारेबाजी की।

 

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

कोर्ट रूम में घुसकर दी थी जान से मारने की धमकी

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक हंगामा सिर्फ बाहर ही नहीं हुआ बल्कि आरोपी जबरन कोर्ट रूम के भीतर तक घुस गए थे। वहां उन्होंने न केवल अदालती कार्यवाही में बाधा डाली बल्कि कथावाचक को जान से मारने की धमकी भी दी। इस अराजकता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के डर से संजीव और अमृत ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

image_search_1767860743039

तटस्थ जगह पर गुंडागर्दी मंजूर नहीं

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने साफ किया कि कोर्ट परिसर एक तटस्थ और शांतिपूर्ण स्थान होता है। यहां की गरिमा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से पुलिस को अपना काम करने से रोका गया और न्यायिक प्रक्रिया में खलल डाला गया वह बेहद चिंताजनक है। ऐसे मामलों में नरमी बरतने से समाज में गलत संदेश जाता है।

पुलिस के काम में बाधा डालना पड़ा महंगा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस दिन कोर्ट परिसर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। भीड़ ने कथावाचक को घेरने की कोशिश की थी और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। इस फैसले के बाद अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है। कानूनी जानकारों का कहना है कि हाई कोर्ट की इस सख्ती से भविष्य में कोर्ट परिसर में उपद्रव करने वालों को कड़ा सबक मिलेगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच