सात साल की बच्ची कार की ठोकर से घायल, इलाज के बहाने उठा ले गए युवक – परिजन परेशान, पुलिस में मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा में मासूम के गायब होने से हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सात साल की बच्ची कार की ठोकर से घायल, इलाज के बहाने उठा ले गए युवक – परिजन परेशान, पुलिस में मामला दर्ज
जांजगीर-चांपा: सड़क हादसे के बाद घायल बच्ची संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा/ बलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रहस्यमय मामला सामने आया है, जिसमें बछौद गांव में अपने ननिहाल आई सात वर्षीय मासूम शिवांगी पटेल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। गुरुवार शाम को वह अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी, तभी एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के बहाने बिना परिजनों को सूचना दिए अपने साथ ले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आसपास के अस्पतालों में उसकी खोज में निकल पड़े, लेकिन कहीं भी बच्ची का कोई पता नहीं चला।

आखिरकार बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने बलौदा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए अज्ञात कार व युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More कोटा पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदा थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और क्षेत्र के अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ कर सभी संभावित सुरागों पर काम किया जा रहा है।

Read More व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे