बीजापुर में नक्सली हिंसा की सनसनीखेज वारदात: पूर्व सरपंच को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

बीजापुर में नक्सली हिंसा की सनसनीखेज वारदात: पूर्व सरपंच को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है। पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मडकम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नक्सली हथियारों से लैस होकर गांव पहुंचे और भीमा मडकम को खेत में मौजूद लोगों के बीच निशाना बनाते हुए गोली मार दी। हमले के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही भीमा मडकम की मौके पर ही मौत हो गई।

पहले भी हो चुका था नक्सली हमला
बताया जा रहा है कि भीमा मडकम नक्सलियों के निशाने पर पहले से था। इससे पहले भी उस पर नक्सली हमला किया जा चुका था, हालांकि वह उस समय बच गया था। आज की वारदात ने एक बार फिर नक्सली हिंसा की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

आज ही गांव लौटा था दंतेवाड़ा-बचेली से
सूत्रों के अनुसार, भीमा मडकम दंतेवाड़ा के बचेली से आज ही अपने गांव लौटा था, जिसके कुछ ही घंटों बाद नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

पुलिस मौके पर, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

गांव में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद कावरगट्टा सहित आसपास के गांवों में डर का माहौल है। एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल नक्सलियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार