दुर्ग में सनसनी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक मोड़, सैलून संचालक पर चाकू से हमला

दुर्ग में सनसनी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक मोड़, सैलून संचालक पर चाकू से हमला

दुर्ग। दुर्ग जिले में बाल काटने से इनकार करना एक सैलून संचालक को लगभग जानलेवा पड़ गया। छावनी थाना क्षेत्र में 4 जनवरी की रात क्लासिक कट्स सैलून में हुए मामूली विवाद ने कुछ ही घंटों में हिंसक साजिश का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग युवक बाल कटवाने सैलून पहुंचा था, जहां उस समय संचालक पूनाराम सेन उर्फ विक्की किसी अन्य ग्राहक का बाल काट रहा था। संचालक ने नाबालिग से कुछ देर प्रतीक्षा करने को कहा, जिससे वह नाराज हो गया।

बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी में नाबालिग ने सैलून संचालक के खिलाफ खतरनाक मंशा पाल ली। देर रात, जब पूनाराम सेन दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुंह पर कपड़ा बांधकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पूनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन रविवार (4 जनवरी) को वह दिन में बाल कटवाने क्लासिक कट्स सैलून गया था। जहां दुकान में पूनाराम सेन उर्फ विक्की को बाल काटने बोला। पूनाराम दूसरे का बाल काट रहा था, इसलिए उसने नाबालिग का बाल काटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नाबालिग ने विवाद करना शुरू कर दिया।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। बाद में नाबालिग वहां से चला गया और अपने दोस्त शेख साहिल को घटना की जानकारी दी इसके बाद शेख शाहिल ने निकेश सेन को बताया। नाबालिग के दोस्त शेख साहिल ने नाबालिग को चाकू दिया। इस दौरान निकेश भी साथ में मौजूद था। तीनों ने सेलून संचालक की हत्या की योजना बनाई और शेख साहिल ने अपने स्कूटी (क्रमांक सीजी 07 सीजेड 2805) को चलाते हुये नाबालिग को पीछे बैठाकर ले गए। शास्त्री नगर शिवमंदिर के पास गली में जान से मारने की नियत से पूनाराम पर वार कर दिया। वारदात के बाद शेख व अपचारी बालक फरार हो गए थे। जिन्हें 7 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच