स्कूल बना तंत्र-मंत्र की प्रयोगशाला! मृत बच्चे की फोटो से की गई संदिग्ध क्रिया, इलाके में दहशत

स्कूल बना तंत्र-मंत्र की प्रयोगशाला! मृत बच्चे की फोटो से की गई संदिग्ध क्रिया, इलाके में दहशत

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र स्थित गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी एक रहस्यमयी और डराने वाली घटना सामने आई है। स्कूल परिसर के भीतर एक पेड़ के नीचे एक मृत बच्चे की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया किए जाने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फोटो में दिख रहा बच्चा 20 साल पहले ही इस दुनिया से जा चुका है।

मंदिर से चोरी कर लाई गई फोटो, स्कूल में की गई तांत्रिक क्रिया
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत बच्चे के परिजनों ने उसकी स्मृति में गांव में एक छोटा मंदिर बनवाया था, जहां उसकी फोटो स्थापित थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से फोटो निकालकर स्कूल परिसर में लाकर तंत्र-मंत्र किया। मृत बच्चा पाठक परिवार से बताया जा रहा है।

स्टाफ और ग्रामीणों ने देखी संदिग्ध सामग्री, फैली दहशत
जब स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की नजर पेड़ के नीचे रखी फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही गांव में डर और आक्रोश का माहौल बन गया।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र, सुरक्षा पर उठे सवाल
स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में भय और चिंता है कि आखिर स्कूल परिसर तक कोई इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है।

Read More 1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार

प्रबंधन ने हटाया सामान, जांच की मांग
स्कूल प्रबंधन ने पेड़ के नीचे रखी सभी वस्तुओं को हटाकर फेंक दिया है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तंत्र-मंत्र की यह हरकत किसने और किस मकसद से की।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार