सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी-पीएससी) के पर्चा लीक और भर्ती गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना दायरा और बड़ा कर दिया है। अब तक 2021 की परीक्षाओं की पड़ताल कर रही जांच एजेंसी ने 2020 में हुई आधा दर्जन से ज्यादा भर्तियों की फाइलें भी खोल दी हैं। जांच एजेंसी की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में दोनों साल की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की बारीकी से जांच करने की बात कही गई है।

तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के कार्यकाल में हुई भर्तियों पर अब पूरी तरह शिकंजा कसने लगा है। उनके समय में असिस्टेंट प्रोफेसर (एपी) समेत कई अन्य बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं, जो अब जांच की जद में आ चुकी हैं। इसी कड़ी में ईडी ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप नियंत्रक ललित गणवीर से भी पूछताछ की पूरी तैयारी कर ली है। इन अफसरों को जल्द ही तलब किया जाएगा।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में चेतन नाम के व्यक्ति के पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इसके अलावा कई चैट रिकॉर्ड और प्रत्यक्ष गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर एजेंसी अन्य अफसरों और नेताओं की भूमिका को भी खंगाल रही है। उन तमाम लोगों के बयान जांचे जा रहे हैं जिनके नाम इस मामले में सामने आए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी देखने को मिल सकती हैं।

Read More बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद

साल 2020 और 2021 के दौरान पीएससी ने व्यवहार न्यायाधीश (सिविल जज प्रवेश स्तर 2020), पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा 2020, राज्य सेवा परीक्षा, सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019, नगर निवेशक, वन सेवा, सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंजर जैसे कई बड़े पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराई थीं। इनमें राज्य सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी 2021 को ली गई थी, जबकि इसकी मुख्य परीक्षा जुलाई 2021 में आयोजित हुई थी। इसी तरह राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 और सहायक भू-रसायनज्ञ के पदों पर भी भर्तियां हुई थीं।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

इन सभी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूड, भाषा, निबंध, विधि, इंजीनियरिंग, विज्ञान, कृषि, वानिकी और पद-विशेष विषयों के पेपर लिए गए थे। जिन उम्मीदवारों का चयन इन परीक्षाओं के जरिए हुआ था, उनकी भर्ती और पोस्टिंग भी पहले ही की जा चुकी है। अब चूंकि 2020 और 2021 की इन सभी परीक्षाओं की फाइलें फिर से खुल चुकी हैं, ऐसे में चयनित होकर नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों की नियुक्तियों पर भी आंच आना तय माना जा रहा है।

जांच अधिकारी हर पहलू और हर दस्तावेज को बारीकी से खंगाल रहे हैं ताकि गड़बड़ी की पूरी परतें खुल सकें। ईडी की टीम अब तक मिले गवाहों और पैसों के लेन-देन के सबूतों का मिलान कर रही है। जिन नेताओं और बड़े अधिकारियों के नाम चैट रिकॉर्ड में मिले हैं, उनकी लिस्ट भी तैयार की जा रही है। पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में हुई हर उस परीक्षा की फाइल खंगाली जाएगी, जिसमें पेपर सेट करने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की प्रक्रिया अपनाई गई थी।

ईडी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। परीक्षा नियंत्रक से लेकर उप नियंत्रक स्तर के अधिकारियों को तलब किए जाने की खबर से पीएससी दफ्तर में भी बेचैनी है। जांच अधिकारियों का फोकस फिलहाल इस बात पर है कि पेपर लीक करने और चहेतों को पास कराने के एवज में जो रकम वसूली गई, वह पैसा किन-किन रास्तों से होकर किन नेताओं या बड़े अफसरों तक पहुंचा। गवाहों के बयान और चैट हिस्ट्री के आधार पर ईडी मामले में अपनी पकड़ और मजबूत करने में जुटी है।

Tags:

Latest News

10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला 10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल
सिर्फ पानी पीना ही काफी है? शरीर में इन 5 इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी जरूरी, जानें कब पड़ती है जरूरत
सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें
भाजपा के 20 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब, 3 मंत्री भी लपेटे में; संगठन का अलर्ट- ग्राउंड पर सुधरो वरना कटेगा टिकट
Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा, पूजा की थाली में जरूर रखें ये जरूरी सामग्री
अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान
देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब
कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार