पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की आत्महत्या की घटना से हड़कंप मच गया। महज पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 20 वर्षीय रोजी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसका पति फरहान खान काम पर गया हुआ था। रोजी की मौत के बाद अब पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और वजहों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अशोक नगर निवासी फरहान खान शुक्रवार सुबह ऑटोमोबाइल शोरूम में ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी रोजी ने उससे छुट्टी लेकर घर पर रुकने की जिद की। फरहान ने काम का हवाला देते हुए उसकी बात नहीं मानी और सुबह करीब 10 बजे घर से शोरूम के लिए निकल गया।

बताया जा रहा है कि पति के जाने के बाद रोजी कमरे के अंदर चली गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो रोजी पंखे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया।

Read More 22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा

शादी को पांच महीने, जांच के दायरे में कई सवाल

Read More सूरजपुर बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा: निर्माणाधीन मकान में मिली थी लाश, नाबालिग लड़की हिरासत में; पुलिस ने बताई वारदात की वजह

पुलिस के अनुसार रोजी मूल रूप से पेंड्रा की रहने वाली थी। गुरुवार रात ही वह पति के साथ लूतरा शरीफ में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौटी थी। अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। ऐसे में पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि रोजी की शादी को करीब पांच महीने ही हुए हैं। इसलिए कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मायके पक्ष के सामने पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मर्ग डायरी दर्ज कर घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस पति और मायके पक्ष के लोगों के बयान भी दर्ज करेगी।

फिलहाल नवविवाहिता की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला