35 रसूखदार 17 साल काटते रहे मलाई,अब जांच की सुगबुगाहट

35 रसूखदार 17 साल काटते रहे मलाई,अब जांच की सुगबुगाहट

बिलासपुर। बिलासपुर की जीवन रेखा अरपा नदी के किनारे सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध ईंट भट्ठों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले 17 सालों से शहर के 35 से ज्यादा रसूखदार लोग प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम ईंट भट्टे चलाकर सरकारी जमीन का अवैध तरीके से दोहन कर रहे थे। मीडिया में मामला उछलने के बाद अब जाकर प्रशासन की नींद टूटी है और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए है । इस पूरे घोटाले की आंच शहर की मेयर पूजा विधानी तक भी पहुंच रही है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन रसूखदारों पर अवैध कब्जे का आरोप है, उनमें मेयर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी का नाम भी शामिल है। हकीकत यह है कि मेयर की खुद की निजी जमीन तो खाली पड़ी है, लेकिन उनका ईंट भट्टा ठीक बगल की सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से चल रहा है। इन भूमाफियाओं का कब्जा इतना बड़ा था कि इसी जमीन पर बनने वाला खेलो इंडिया का मल्टीपरपज हॉल का प्रोजेक्ट भी रद्द करना पड़ा, क्योंकि इन भट्टों की वजह से वहां जाने का रास्ता तक नहीं था। रसूखदारों के लालच ने शहर के युवाओं से एक बड़ी खेल सुविधा छीन ली।

सवाल यह उठता है कि 17 सालों तक यह अवैध कारोबार कैसे चलता रहा? क्या प्रशासन को इसकी भनक नहीं थी या फिर मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा था? अब जब मीडिया ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है तो कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एसडीएम को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच में दो मुख्य बिंदु रखे गए हैं, पहला यह कि इन लोगों को जमीन का पट्टा कब और किस आधार पर मिला और दूसरा यह कि जमीन असल में सरकारी है या निजी।

Read More CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 

कलेक्टर के जांच के आदेश के बाद अब देखना यह होगा कि यह सिर्फ एक दिखावा है या सच में इस घोटाले के बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई भी होगी। पूरा शहर अब इस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा है, जिससे पता चलेगा कि बिलासपुर में कानून का राज है या रसूखदारों का।

Read More इंदौर हनीट्रैप 2026 का भंडाफोड़ भाजपा नेत्री रेशू चौधरी गिरफ्तार श्वेता जैन की चेली ने बिछाया था अफसरों और नेताओं का डर्टी जाल, कौन है छत्तीसगढ़ का वो DIG ....

Tags:

Latest News

मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत
धर्मांतरण के आरोपों से फिर सुलगा छत्तीसगढ़: हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज