तखतपुर में फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश: विदेशी मशीनों और देसी दवाइयों से इलाज का दावा, दो युवक गिरफ्तार

तखतपुर में फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश: विदेशी मशीनों और देसी दवाइयों से इलाज का दावा, दो युवक गिरफ्तार

तखतपुर। Takhatpur क्षेत्र में बिना डिग्री इलाज कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले कथित फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़ हुआ है। उत्तरप्रदेश से आए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक खुद को दर्द और पुरानी बीमारियों का विशेषज्ञ बताकर देसी दवाइयों और विदेशी मशीनों से इलाज करने का दावा कर रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर जब लोगों ने उनसे पूछताछ की, तो वे आयुर्वेदिक उपचार से जुड़े होने की बात कहने लगे और अपने रिश्तेदार को डॉक्टर बताकर खुद को बचाने की कोशिश करने लगे। हालांकि पूछताछ के दौरान वे कोई वैध दस्तावेज या मेडिकल प्रमाणपत्र पेश नहीं कर सके, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।doctor-12

Chhattisgarh Police ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, संदिग्ध चूर्ण और इलाज में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपियों का एक साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद बताया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे कितने समय से यह फर्जी क्लीनिक चला रहे थे और कितने लोगों का इलाज कर चुके हैं।

Read More 30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित डॉक्टर झूठे प्रचार और चमत्कारी इलाज के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे थे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ न कर सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Read More लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा