मेट्रिमोनियल साइट से शुरू हुआ रिश्ता, शादी के झांसे में बना शोषण का जाल, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

 मेट्रिमोनियल साइट से शुरू हुआ रिश्ता, शादी के झांसे में बना शोषण का जाल, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन मेट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तमनार थाना क्षेत्र की 33 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक ने खुद को रेलवे में जूनियर इंजीनियर बताकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे भरोसा जीतकर उसे शारीरिक शोषण का शिकार बनाया।

पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2023 में दोनों के बीच पहचान हुई थी, जिसके बाद आरोपी लखन कुमार पटनायक ने विवाह का वादा कर संबंध बनाए। दिसंबर 2025 में वह महिला के घर पहुंचा, जहां उसने जबरन संबंध बनाए और बाद में शादी का आश्वासन देकर लगातार शोषण करता रहा। समय बीतने के साथ जब परिवार ने विवाह की प्रक्रिया आगे बढ़ानी चाही, तो आरोपी टालमटोल करता रहा।

मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज की तैयारी के दौरान आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता से संपर्क तोड़ लिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन रायपुर में ट्रेस की गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी या शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे