Investment Scam Exposed: ‘Hedgexfund’ के नाम पर डबल मनी का झांसा, ग्रामीणों से लाखों की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

 Investment Scam Exposed: ‘Hedgexfund’ के नाम पर डबल मनी का झांसा, ग्रामीणों से लाखों की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना क्षेत्र में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ‘Hedgexfund’ नामक कथित नेटवर्क कंपनी के जरिए ग्रामीणों को तीन महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से पांच को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को निवेश के फायदे गिनाए और डिजिटल आईडी बनाकर उनके पैसे को डॉलर में दिखाया जाता था, जिससे लोगों को मुनाफे का भ्रम हो। कुछ समय तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन बाद में ऑनलाइन वॉलेट बंद कर दिया गया और आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ितों के अनुसार, नकद और डिजिटल माध्यमों से बड़ी रकम जमा कराई गई थी।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की, जिसके बाद पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य सरगना को रिमांड पर लेकर नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लग्जरी वाहन भी जब्त किया है।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और ठगी का दायरा बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी ‘डबल मनी’ या त्वरित मुनाफे के लालच में न आएं और संदिग्ध योजनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला