होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर

होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित 'होटल वेलकम श्री' (साधना मंडप) पर जबरन कब्जा करने, नगर निगम की सील तोड़ने और धमकाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी बरखा टंडन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने इस मामले में लगे आरोपों की प्रकृति को बेहद गंभीर माना है। इस प्रकरण में बरखा और उनके पति (होटल कारोबारी) दीपक टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में 8 विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

संपत्ति विवाद और लीज का मामला

आर्ट ऑफ लिविंग' की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता वाजपेयी की ने पुलिस से की है शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में अपनी संपत्ति बरखा टंडन को होटल और बैंक्वेट हॉल संचालन के लिए लीज पर दी थी। मूल लीज तीन वर्ष की थी, जिसे आपसी सहमति से 11-11 महीने के लिए दो बार बढ़ाया गया था। इसकी अंतिम अवधि 7 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है। आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से संपत्ति का किराया भी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा था।

Read More रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ड्रग तस्करी का आरोपी मुशर्रफ, 5 ग्राम ड्रग के साथ हुआ था गिरफ्तार

सील तोड़ने और जान से मारने की धमकी के आरोप

Read More AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त

शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 अगस्त को जब वे संपत्ति का जायजा लेने होटल वेलकम श्री पहुंचीं, तो टंडन दंपती और उनके कर्मचारी नगर निगम की सील तोड़कर अंदर मौजूद थे। निगम से शिकायत के बाद इसे दोबारा सील किया गया। 30 सितंबर को आरोपियों ने चाबी सौंपने की बात कही थी, जिसके बाद सरिता वाजपेयी ने नगर निगम का तीन साल का बकाया टैक्स जमा कर संपत्ति का अधिकार प्राप्त कर लिया। बावजूद इसके 

जब श्री मति बाजपेई ने अपने स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, तो दीपक और बरखा टंडन ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज की, रॉड और डंडे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, दीपक टंडन पर अपने समाज के लोगों को बुलाकर विवाद खड़ा करने और शिकायतकर्ता को अनुसूचित जाति (SC/ST) के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।

ब्लैकमेलिंग के मामले में दीपक टंडन हो चुका हैं गिरफ्तार

दीपक टंडन आपराधिक मामलों को लेकर पहले से विवादों में हैं। हाल ही में 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने उसे रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। बिलासपुर निवासी व राष्ट्रीय जगत पहल के प्रबंध संपादक मनी शंकर पांडे की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई थी, जिसमें टंडन पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने, न्यूज पोर्टल पर भ्रामक सामग्री फैलाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे।

वर्तमान संपत्ति विवाद में पुलिस द्वारा प्रस्तुत सबूतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने बरखा टंडन को जमानत देने से इनकार कर दिया है। तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर होटल वेलकम श्री विवाद: रायपुर कोर्ट ने खारिज की बरखा टंडन की जमानत याचिका, मामले को माना गंभीर
AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी दीपक टंडन की जमानत खारिज: कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, DSP कल्पना वर्मा केस से आया था चर्चा में......
बिलकिस बानो गैंगरेप केस: 17 साल जेल में रहने के बाद दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
49वें रावत नाच महोत्सव में गूंजेगी यदुवंशी संस्कृति की थाप, देशभर के कलाकारों का होगा महासंगम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होंगे पुरस्कृत
बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ गूंजा जनजातीय शौर्य का जयघोष, जनजातीय नायकों के बलिदान को सीएम साय ने किया नमन
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक झटके में 337 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी की सूची
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी
रायपुर में बाल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, 550 बच्चों को बताए गए अधिकार और सुरक्षा के कानूनी प्रावधान
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, चारधाम यात्रा का होगा समापन; अंतिम दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गोपालगंज में शेख हसीना के समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी फूंकी; बांग्लादेश में बढ़ा तनाव
रॉक गार्डन घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी से मारपीट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार