कोलकाता में फिर छात्रा से दरिंदगी, IIM के बॉयज हॉस्टल में रेप, पिज्जा खाते ही हो गई थी बेहोश…

कोलकाता में फिर छात्रा से दरिंदगी, IIM के बॉयज हॉस्टल में रेप, पिज्जा खाते ही हो गई थी बेहोश…

कोलकाता में फिर छात्रा से दरिंदगी, IIM के बॉयज हॉस्टल में रेप, पिज्जा खाते ही हो गई थी बेहोश…

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घटना शुक्रवार की है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, जिस यवती रेप हुआ वो इस कॉलेज की छात्रा नहीं है. छात्रा ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो आईआईएम कैंपस में दाखिल हुई तो उसकी एंट्री और रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया. वो अपनी सहेली के साथ हॉस्टल में ठहरी थी.

पीड़िता ने बताया कि उसको इंटर्नशिप और काउंसलिंग के लिए बॉयज हॉस्टल में बुलाया गया. जब वह बॉयज हॉस्टल में दाखिल हुई और आरोपी छात्र के कमरे में गई, तो उसे पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक दी गई. आरोपी ने उससे पिज्जा खाने और इंतजार करने के लिए कहा और आरोपी कमरे से बाहर चला गया. उसने पिज्जा खाया और थोड़ी ही देर बाद वो बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया है.

वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त सीपी (अपराध) कोलकाता पुलिस ने बताया कि कल देर शाम एक युवती ने हरिदेवपुर थाने में शिकायत दी कि आईआईएम परिसर में एक छात्र ने उसके साथ रेप किया है. पीड़िता के शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है.

Read More नगर पंचायत अध्यक्ष पर साध्वी के गंभीर आरोप, बोलीं- कामुक मानसिकता से करते हैं मेरा पीछा, संतों के सामने पकड़ा हाथ

बता दें कि कुछ दिन पहले कस्बा लॉ कॉलेज में बलात्कार के आरोप लगे थे. कॉलेज परिसर में एक युवती के साथ कथित तौर पर रेप किया गया था. इस घटना में कॉलेज के एक पूर्व छात्र ही आरोपी है.

Read More रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ी लापरवाही: सुबह से हो रहा था गर्म हवा का रिसाव, फिर भी जारी रखा उत्पादन; बम जैसे धमाके के साथ फर्नेस पंचर, 4 श्रमिक घायल

Tags:

Latest News

अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी
14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन
Pregnancy After 35: क्या 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें
सीजीएमएससी का गजब मैनेजमेंट: 1136 करोड़ रुपए गुम, ईंट-गारे के पैसों से खरीद लिए उपकरण
हाई कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम से लेकर 15 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले....